{"_id":"65edf0b62ee5f7014703f658","slug":"body-of-woman-missing-for-ten-days-found-in-sugarcane-field-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-120551-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दस दिन से लापता महिला का शव गन्ने के खेत मेें मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दस दिन से लापता महिला का शव गन्ने के खेत मेें मिला
विज्ञापन
गांव अगरा निवासी तनु के रूप में हुई पहचान, हत्या का अंदेशा
पति ने भी सात दिन पूर्व ट्रेन के आगे कूद कर कर ली थी आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दस दिनों से लापता महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। महिला के पति ने सात दिन पहले ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अगरा निवासी निक्की पुत्र सुकरमपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 फरवरी को उसकी बहन तनु को उसका पति विकास कुमार पुत्र कमलवीर निवासी अगरा ई-रिक्शा से चिड़ियापुर ले गया था। एक मार्च को तनु के कपड़े और चप्पल गांव के पास गन्ने के खेत में पड़े मिले थे। मामले में जीजा विकास कुमार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया गया था।
पुलिस तनु की तलाश कर रही थी। इसी बीच लापता महिला के आरोपी पति विकास ने तीन मार्च को झालू के पास ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। अब रविवार को गांव सडियापुर के पास गन्ने के खेत में एक महिला का शव पड़ा मिला। पहचान तनु पत्नी विकास अगरा के रूप में हुई। तनु की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतावली प्रभारी का कहना है कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।