{"_id":"67266c3058e506d46f0b5553","slug":"body-of-missing-inter-student-found-in-gangan-river-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-134951-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: लापता इंटर के छात्र का शव गांगन नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: लापता इंटर के छात्र का शव गांगन नदी में मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी नींदडू (बिजनौर)। गांव मटोरा मान से शुक्रवार की रात से लापता किशोर का शव गांव के पास गांगन नदी में मिला है। किशोर इंटर का छात्र था, जिसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। नींदडू चौकी क्षेत्र के गांव मटोरा मान में अनुसूचित जाति के हरगुलाल सिंह का पुत्र अनमोल (17) शुक्रवार की रात आठ बजे से लापता था। वह पास के गांव मुस्सेपुर के इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। अनमोल के वापस नहीं आने पर परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्होंने गांव में और सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, किंतु अनमोल का कुछ पता नहीं चला।
शनिवार को हरगुलाल ने कोतवाली धामपुर में पुत्र के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस औरग्रामीणों ने मटोरा मान और आसपास तलाश किया। उन्हें गांव के पास बहने वाली गांगन नदी में अनमोल का शव मिल गया।
एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, इंवेस्टीगेशन टीम और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने अपहरण के बाद अनमोल की हत्या कर शव नदी में डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को अंतःपरीक्षण के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
एएसपी बताया कि अनमोल शुक्रवार की रात आठ बजे से लापता था। हरगुलाल ने पुत्र के अपहरण करने का मुकदमा लिखाया था। शनिवार को 12ः30 बजे किशोर का शव गांगन नदी से बरामद हुआ है। विधिक कार्रवाई जारी है। इस बाबत पूछताछ की जा रही है।त