{"_id":"601edf7d8ebc3e4c8c1108d4","slug":"body-of-female-guldar-found-in-hadakpur-forest-dhampur-news-mrt523965072","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादकपुर के जंगल में मिला मादा गुलदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादकपुर के जंगल में मिला मादा गुलदार का शव
विज्ञापन
मादा गुलदार का शव।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादकपुर के जंगल में मिला मादा गुलदार का शव
शेरकोट (बिजनौर)। ग्राम हादकपुर के जंगल में मादा गुलदार का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उसके गले पर जख्म बने हैं, जिससे प्रतीत होता है कि आपसी संघर्ष में जान गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही कारण मालूम हो सकेगा।
शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र के ग्राम हादकपुर के जंगल में गुलदार के शव को ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर एसओ शेरकोट अनुज तोमर और सीओ अफजलगढ़ सुनीता दाहिया वन विभाग अधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदार की मृत्यु होने की पुष्टि की। फोरेस्टर लक्ष्मीचंद ने बताया कि गुलदार मादा है, जिसकी उम्र करीब चार साल है। प्रथम दृष्टया गुलदार के गले में जख्म होने की वजह से आपसी संघर्ष में मृत्यु होना प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का सही कारणों का पता लग सकेगा। मामले की गंभीरता को देख वन विभाग के डीएफओ एम सेम्मारन, रेंजर संतोष कुमार, एसडीओ हरि सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जांच की।