फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Body found after 20 hours of drowning

20 घंटे के बाद खो नदी से मिला सोनी का शव, परिजनों में कोहराम

Sat, 26 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Body found after 20 hours of drowning
डूबने के 20 घंटे के बाद मिला शव
विज्ञापन

शेरकोट। शेरकोट में हाईवे 74 के नए पुल से खो नदी में छलांग लगा कर आत्महत्या करने वाली किशोरी का शव शनिवार को घटना स्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर बैराज के पुराने पुल के नीचे मिट्टी में दबा मिला। शव को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया। पुलिस ने शव को पीएम को भेजा है। परिजनों ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण वह नाराज हो गई थी। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
धामपुर थाने के गांव नसीरपुर बनवारी निवासी स्व. रघुवीर सिंह की 17 वर्षीय पुत्री सोनी धामपुर के एक डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोनी शुक्रवार को परिवार के लोगों से नाराज होकर शेरकोट के हाईवे पर बने नए पुल पर पहुंची और वहां पर उसने पुल से खो नदी में छलांग लगा दी थी। गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने नदी में उसे काफी तलाश किया, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

शनिवार को फिर से किशोरी को बरामद करने के लिए नदी में तलाश किया गया। बताया गया कि एनडीआरएफ को करीब 20 घंटे बाद किशोरी का शव घटना स्थल से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर खो नदी के पुराने पुल के नीचे मिट्टी में दबा मिला। शव के बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों से पूछताछ की गई तो बताया कि सोनी की उसकी बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर सोनी घर से लापता हो गई थी। उसे काफी खोजा पर उसका पता नहीं लग सका था। मां राजेश्वरी ने कहा कि सोनी उनकी सबसे लाडली बेटी थी। वह उन्हें बहुत प्यार करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed