{"_id":"645163ddf1777233820e70a6","slug":"body-elections-triangular-competition-in-most-bodies-of-the-district-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-2579-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव : जिले की ज्यादातर निकायों में त्रिकोणीय मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव : जिले की ज्यादातर निकायों में त्रिकोणीय मुकाबले
Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
- पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटों पर चार मई को चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। निकाय चुनाव का शोर मंगलवार शाम थम गया है। प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों की स्थिति भी स्पष्ट होने लगी है। जिला मुख्यालय समेत जिले की सभी नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला सामने आ रहा है। बिजनौर शहर में बुधवार शाम तक चुनाव का सेमीफाइनल मैच पूर्ण हो जाएगा। फिर चुनाव पिच पर फाइनल मुकाबला दो के बीच ही होगा। देखना होगा कि सेमीफाइनल में कौन बाहर होगा और कौन फाइनल में पहुंचेगा।
बिजनौर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
बिजनौर नगर पालिका सीट पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 15 है। चुनाव त्रिकोणीय दिखाई दे रहा है। भाजपा, सपा एवं रालोद के प्रत्याशी के बीच में ही चुनाव चल रहा है। जातीय एवं पार्टी बैंक वोट को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशी जुटे हुए हैं। बिखरे वोटों एकत्र करने को बड़े नेता बिजनौर पहुंचे। बुधवार शाम तक शहर के चुनाव की तस्वीर और साफ हो जाएगी। मेन मुकाबला किन दो पार्टियों में होगा।
निर्दलीय भी मुकाबले में शामिल
हल्दौर।भाजपा प्रत्याशी इंजी भूषण सिंह, सपा प्रत्याशी कौशल सिंह, बसपा के रामपाल सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी विमला देवी मुख्य मुकाबले में दिखाई पड़ रही है। मुस्लिम वोटरों के चुनाव में मुख्य भूमिका में रहने की संभावना है। यह चुनाव का रुख बदल सकते हैं। चुनाव से एक दिन पहले समीकरण बनते और बिगड़ते भी है। कौनसा प्रत्याशी सेमीफाइन और कौन फाइनल मुकाबले में पहुंच जाएं।
विज्ञापन
नजीबाबाद में चतुष्कोणीय मुकाबले की संभावना
नजीबाबाद। पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में अभी चतुष्कोणीय मुकाबला दिखाई दे रहा है। भाजपा, सपा, दो निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला नजर आ रहा है। बदलते समीकरण में चुनाव किस प्रत्याशी के पक्ष में जाएगा। यह भविष्य तय करेगा।
-धामपुर में सेमीफाइनल में रालोद, सपा व भाजपा
धामपुर। पालिका अध्यक्ष पद को लेकर रालोद के प्रत्याशी चौधरी रवि कुमार सिंह, भाजपा से दूसरी बार चुनाव में लीना सिंघल, सपा से हाजी मतलूब अंसारी के बीच जबरदस्त घमासान चल रहा है। नगरपालिका में 43831 मतदाता है। इनमें करीब 20831 मुस्लिम मतदाता है और बाकी हिंदू मतदाता है। हर पार्टी अपने परंपरागत वोटों को एकत्र करने में जुटी हुई है।
नहटौर में त्रिकोणीय मुकाबला
नहटौर। नहटौर में त्रिकोणीय मुकाबला साफ नजर आ रहा है। रालोद प्रत्याशी इकरा अनस उर्फ हुमा ज़ैद तथा भाजपा प्रत्याशी महावीर सैनी और निर्दलीय प्रत्याशी राजा अंसारी के बीच मुकाबला दिखाई दे रहा है। पालिका में लगभग 45,000 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें 10,000 हिंदू मतदाता तथा 35,000 मुस्लिम मतदाता है।
बढ़ापुर में रोचक मुकाबला
बढ़ापुर। नगर पंचायत चुनाव में सपा से डाॅ. दिलशाद अंसारी, भाजपा से संजीव कुमार कश्यप, माकपा से पूर्व अध्यक्ष शराफत हुसैन, निवर्तमान अध्यक्ष आबिद अंसारी व एक अन्य जावेद अख्तर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में है। सपा, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।
किरतपुर सीट पर जबरदस्त मुकाबला
किरतपुर। किरतपुर पालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित होने से यहां चुनाव दिलचस्प हो रहा है। चुनाव में सपा, कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी इरशाद आलम हेलीकाप्टर के बची मुकाबला होने की प्रबल संभावना है। बुधवार शाम तक तस्वीर और साफ हो जाएगी। सभी प्रत्याशी आगे निकलने के लिए पूरी ताकत से जोर आजमाइश कर रहे हैं।
चुनाव में सीधी टक्कर की संभावना
अफजलगढ़। चुनाव में भाजपा से खतीजा वसीम व निर्दलीय तबस्सुम जावेद तथा आसपा से अजराना वजीर ठेकेदार चुनाव लड़ रहे है। मुख्य मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार तबस्सुम वजीर व भाजपा की खतीजा वसीम के बीच माना जा रहा है। खतीजा वसीम को भाजपा के पूर्व सांसद व विधायक सहित अनेक दिग्गज चुनाव लड़ा रहे है, तो वहीं तबस्सुम जावेद को पूर्व विधायक शेख सुलेमान व शेख इरशाद चुनाव लड़ा रहे है।
नगीना में 17 प्रत्याशी मैदान में
नगीना। पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा, निर्दलीय प्रत्याशी ताहिरा बेगम, सपा प्रत्याशी रुहुल इस्लाम, निर्दलीय प्रत्याशी सरफराज अंसारी के बीच मुकाबला नजर आ रहा है। हालांकि नगीना चेयरमैन पद पर 17 प्रत्याशी मैदान में है। अपनी जीत पक्की करने के लिए एक दूसरे के वोट में सेंधमारी कर रहे हैं। बुधवार शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी।
भाजपा, सपा व निर्दलीय प्रत्याशी के बीच रहेगी टक्कर
स्योहारा। स्योहारा नगर पालिका चुनाव में भाजपा उम्मीदवार डा. विनीत देवरा, सपा उम्मीदवार तरुन्नुम मलिक व निर्दलीय प्रत्याशी अख्तर जलील के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। साढ़े दस हजार मतदाताओं में जहां एक मात्र हिंदू, भाजपा से डा. विनीत देवरा चुनाव मैदान में हैं।
नूरपुर में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
नूरपुर। भाजपा प्रत्याशी डॉ. एमपी सिंह, हिंदू व सिख वोटों के साथ मजबूत स्थिति में हैं। वहीं पांच बार नगरपालिका अध्यक्ष रहे हाजी इरशाद अली अंसारी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मजबूती बनाएं हुए है। सपा के परंपरागत वोटों के सहारे चुनाव में मजबूत हैं।बहरहाल अभी तक मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है।