फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Body elections: officers of UP and Uttarakhand brainstormed

बिजनौर - निकाय चुनाव : यूपी और उत्तराखंड के अफसरों ने किया मंथन

Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Body elections: officers of UP and Uttarakhand brainstormed
बिजनौर की बरकातपुर चीनी मिल में उत्तराखंड और यूपी के पुलिसकर्मियों की बैठक लेते डीएम व एसपी।
- बिजनौर, मुरादाबाद और उत्तराखंड के अफसरों के बीच हुई समन्वय बैठक
विज्ञापन

- अपराधियों पर अंकुश लगाने, अवैध शराब की तस्करी रोकने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। निकाय चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों के क्रम में यूपी और उत्तराखंड के अफसरों ने मंथन किया। उत्तराखंड की सीमा पर कड़ी नजर रखने के लिए सहमति बनी। वहीं, चुनाव के दिन बाॅर्डर सील रहेगा। सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही आने जाने की अनुमति होगी। शराब तस्करी और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए तालमेल बनाया गया।
बृहस्पतिवार को उत्तम शुगर मिल बरकतपुर के गेस्ट हाउस में डीएम उमेश मिश्रा और एसपी नीरज कुमार जादौन के नेतृत्व में समन्वय बैठक हुई। इसमें निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उत्तराखंड और यूपी के समीपवर्ती जनपदों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने चर्चा की। एक दूसरे के यहां के अपराधियों की जानकारी साझा की गई। जिसमें डीएम और एसपी ने सभी अधिकारियों से चुनाव को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए उत्तराखंड राज्य की सीमा पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए। यह भी सहमति बनी कि मुख्य मार्ग की सीमा के अलावा उन रास्तों पर भी निगरानी रखने के लिए सहमति बनी जो खादर या वन क्षेत्र से होकर गुजरते हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही शराब माफिया और गुंडा तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए विचार-विमर्श किया। बैठक में जनपद बिजनौर के सभी सर्किल सहित मुरादाबाद, हरिद्वार, लक्सर, पौड़ी जनपद के पुलिस क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे। खानपुर, लक्सर, श्यामपुर, कोटद्वार, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, अमरोहा, नांगल, मंडावली, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, बिजनौर, रेहड़, चांदपुर, स्योहारा, अफजलगढ़, किरतपुर, शिवालकलां आदि थानों के प्रभारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed