फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bodies of Guldar and wild boar found in Bhagwanwala

भगवानवाला में गुलदार और जंगली सूकर के मिले शव

Wed, 30 Mar 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bodies of Guldar and wild boar found in Bhagwanwala
भगवानवाला में गुलदार और जंगली सूकर के मिले शव
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। गांव भगवानवाला के जंगल में मंगलवार रात गुलदार और जंगली सूकर आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक लड़ाई चलती रही और अंतत दोनों की मौत पर खत्म हो गई। घटना का पता ग्रामीणों को तब लगा जब वह बुधवार सुबह खेतों पर काम करने गए। सूचना पर वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में दोनों का पोस्टमार्र्टम हुआ और बाद में दफना दिया गया।

गांव की प्रधान ममता रानी, हेमंत कुमार, महावीर सिंह, गौरव कुमार ने बताया कि बुधवार को जब गांव के लोग जंगलों में काम करने को गए तो पुखराज सिंह चौहान के गन्ने के खेत के पास एक मृत गुलदार और जंगली सूकर का लहूलुहान शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनविभाग को दी। कुछ देर के बाद रेंजर एसके मठपाल सिंह, एसडीओ हरेंद्र सिंह व वन दरोगा लक्ष्मीचंद विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन दरोगा लक्ष्मीचंद ने बताया कि रात में दोनों संघर्ष में गंभीर रूप से जख्मी हो गए होंगे, जिसके कारण उनकी मौत हो गई होगी। वन दरोगा लक्ष्मीचंद ने बताया कि मृत गुलदार नर था। सुअर का पीछे का हिस्सा क्षत विक्षिप्त था। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि वन्यजीव आबादी की ओर से आ रहे हैं। धामपुर के गांव मनुकुआं, पौटी, पोटा, मोरना, सलावा, जगुपुरा, नींदडू आदि क्षेत्रों में गुलदार आए दिन दिखाई दे रहे हैं। कई बार वन विभाग के अधिकारियों से पकड़ने की मांग भी की गई, पर कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed