फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Board exams may be held in May

मई में हो सकती है बोर्ड परीक्षाएं

Fri, 26 Mar 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Board exams may be held in May
मई में हो सकती है बोर्ड परीक्षाएं
विज्ञापन

बिजनौर। त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के चलते यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक खिसक सकती है। परीक्षा हटने का असर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की तैयारी पर पड़ेगा। विद्यालयों का नया शिक्षा सत्र शुरू होने को लेकर भी असमंजस है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होकर 11 मई तक समाप्त होनी थीं। जिले के 387 विद्यालयों के 95 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने हैं। पंचायत चुनाव का प्रथम चरण 15 अप्रैल को है। जिले में द्वितीय चरण में 19 अप्रैल को वोट पड़ेंगे। पंचायत चुनाव में माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी लगती है। शिक्षक दो मई को होने वाली मतगणना में भी ड्यूटी करेंगे। इसलिए यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम बदलना तय है।
विज्ञापन

डीआईओएस दफ्तर यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित होने के बाद से ही तैयारियों में जुटा था। शासन से बोर्ड परीक्षा के 136 केंद्र भी घोषित कर दिए गए थे। शासन के निर्देश पर तहसीलों के एसडीएम व डीआईओएस के द्वारा केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लिया गया था। शासन के निर्देश पर एक दो दिन में परीक्षा केंद्रों का जिला व राज्य स्तरीय मानिटिरिंग सैल से लाइव रन का कार्यक्रम था। जीजीआईसी बिजनौर में जिला कंट्रोल स्थापित हो गया है। परीक्षा केंद्रों को इंटरनेट से जिला कंट्रोल रूम से जोड़ने का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के हटने की संभावना से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं में बेचैनी है। छात्रों का कहना है कि उन्हें इंटरमीडिएट की परीक्षा के बाद इंजीनियरिंग व मेडिकल आदि की प्रतियोगी परीक्षा भी देनी हैं। बोर्ड परीक्षा के आगे बढ़ने से उनकी तैयारी पर असर पडे़गा।

वहीं, माध्यमिक विद्यालयों की कक्षा नौ व 11 की वार्षिक परीक्षा हो गई हैं। 24 मार्च से 31 मार्च तक होली का अवकाश है। विद्यालयों का शिक्षा सत्र 31 मार्च को समाप्त होकर एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होता है। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा होने को लेकर कोई निर्देश नहीं हैं। नवीं व ग्यारहवीं का परीक्षाफल तैयार व घोषित होना है। अब पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी। ऐसे में शिक्षा सत्र को लेकर भी असमंजस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed