फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blowed reed to save father from bees, but did not save his life

Bijnor News: पिता को मधुमक्खियों से बचाने के लिए फूंकी ईख, पर नहीं बची जान

Tue, 02 Apr 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 02 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Blowed reed to save father from bees, but did not save his life
बिजनौर, चांदपुर। गन्ने में आग लगाकर धुआं करने के बाद भी किसान को मधुमक्खी के हमले से बचाया नहीं जा सका। धुआं होने पर भी मधुमक्खी ने पीछा नहीं छोड़ा तो किसान ने इधर-उधर खूब दौड़ लगाई। आखिरकार हमले से किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मिठनपुर निवासी किसान हरवीर सिंह पर मधुमक्खी के झुंड ने उस समय हमला कर दिया जब वह अपने पुत्रों के साथ खेत में गन्ना छील रहे थे। मधुमक्खी के हमले से बचने के लिए किसान भागता हुआ पास ही अपने चचेरे भाई अमर सिंह के खेत में पहुंच गया। किसान के पुत्रों ने भी पिता को बचाने का प्रयास किया। मधुमक्खी पुत्रों पर भी हमलावर हो गईं। बड़ी मुश्किल से भाग कर पुत्रों ने अपने बचाया। किसान ने मधुमक्खी से बचने के लिए गन्ने में आग लगाकर धुआं करने का प्रयास किया। मृतक के चचेरे भाई अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने मधुमक्खी से बचने के लिए धुआं करने के लिए ईख में आग लगाई थी। धुआं करने के बाद वह बेहोश होकर गिर गए। मधुमक्खी के काटने से किसान की खेत में ही मौत हो गई। करीब गन्ने की पुलियां जल गईं।
विज्ञापन

- तीन दिन पहले भी मधुमक्खी के हमले में हो चुकी है मौत
शनिवार की देर शाम पूर्व धामपुर में नहटौर मार्ग पर मधुमक्खी के हमले से कई लोग जख्मी हो गए थे। राहगीरों को बचाने में पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए थे। जिसमें गांव महमूदपुर भिक्कन निवासी गोपाल सिंह की पत्नी बिरमावती (47) वर्ष की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed