फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blow the effigy of Pak, candle burns tribute

पाक का पुतला फूंका, कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

Mon, 18 Feb 2019 12:03 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Mon, 18 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Blow the effigy of Pak, candle burns tribute
नजीबाबाद में पाकिस्तान का पुतला फूंकते क्षेत्रवासी। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद/जलालाबाद में  पुलवामा में आत्मघाती हमले में मारे गए जांबाज जवानों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। चिकित्सकों, राजनीतिक संगठनों और समाजसेवियों ने कैंडल मार्च के माध्यम से शहीदों को नमन किया। जलालाबाद में घटना के विरोध में पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

नजीबाबाद में नीमा चिकित्सकों डॉ.सुलेमान सिद्दीकी, डॉ.वसीम डॉ.आसिफ रजा, डॉ.मो.जाकिर, डॉ.इबादुर्रहमान, डॉ.फैजान, डॉ.हारून, डॉ.सुहेल सिद्दीकी, डॉ.शाकिर रजा, डॉ.शमसुल इस्लाम, डॉ.एजाज जैदी, डॉ.मुस्तकीम ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। चिकित्सकों ने आतंकियों की कायराना हरकत की निंदा की। कर्णवाल हॉस्पिटल की ओर से डॉ.मधु प्रकाश कर्णवाल, डॉ.पूनम कर्णवाल, मिथलेश, सुकन्या, सर्वेश, करन, सूरज, बलवीर ने पुलवामा शहीदों को मौन श्रद्धांजलि दी। आदर्श नगर क्षेत्र के योगेश शर्मा, अरविंद राजपूत, दक्षिता भारद्वाज, सौरभ गुप्ता, राकेश, महेशानंद शास्त्री, संदीप शर्मा, राजेश शर्मा, प्रियांशु, तुषार, वैदिक, दीपा, शांतनु ने पुलवामा शहीदों को कैंडल मार्च के साथ श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दिव्यांग विपिन कुमार, अभिषेक त्यागी, हरवीर सिंह, ईशान वालिया, मो.अमान, शारिब जैदी ने स्टेशन चौराहे पर कैंडल मार्च निकाला। आर्य समाज साहनपुर के प्रधान चंद्रभान आर्य, रमेशनगर की समाजसेवी महिलाओं नीमा शर्मा, सुमन वर्मा, मंजू जौहरी, फूलमाला वर्मा, मृदुला शर्मा, रिचा अग्रवाल, शालिनी वर्मा ने पुलवामा में आत्मघाती हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि दी। गांव काशीरामपुर निवासी भूतपूर्व सरपंच वयोवृद्ध हरपाल सिंह ने आतंकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से आतंकी साजिशों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव अमानुल्लापुर उर्फ गढ़वाला के नागरिकों कमल सिंह, नेपाल सिंह, विकास, करन सिंह, देवेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह ने शहीद जवानों की स्मृति में ग्रामवासियों से 7500 रुपये एकत्रित किए। ग्रामीणों की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए धनराशि एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य सुगंध संस्थान के महर्षि दयानंद विकलांग इंटर कॉलेज मुस्सेपुर की प्रधानाचार्या गर्जना आर्य, वैद्य घासीराम आर्य महर्षि दयानंद सरस्वती विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता आर्या, लाला मग्धूशरण सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार वर्मा, विक्रम सिंह, लौलीन कुमार, गुलाब सिंह, शशी कुमार, नीलिमा गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा के शहीद जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। उधर, लायनेस संकल्प नजीबाबाद, राजवंश नजीबाबाद, इनरव्हील क्लब, भाजपा महिला मोर्चा के संगठन की महिलाओं ने पुलवामा के

जलालाबाद सोशल वैलफेयर सोसायटी ने पुलवामा घटना के विरोध में युवाओं ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की तथा आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। प्रदर्शन में एहतेशाम निजामी, मो.शुएब, आफताब आलम, मो.आबिद, मो.फरमान, मो.अदनान, मो.सलीम ने प्रदर्शन में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed