फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   blood donation camp in bijnor

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं

Tue, 14 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp in bijnor
श्री हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ करतीं विधायक रुचिवीरा। - फोटो : श्री हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ करतीं विधायक रुचिवीरा।
बिजनौर में विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के बैनरतले नजीबाबाद मार्ग स्थित श्री हॉस्पिटल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्तदान किया गया। इससे पूर्व, शिविर का उद्घाटन बिजनौर की विधायक रुचिवीरा ने किया। 
विज्ञापन


विधायक रुचिवीरा ने कहा रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान कर किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने सभी से रक्तदान करने की अपील की। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संजय शंकर ने रक्तदान के लाभ बताए। उन्होंने बताया कि कोई 18 वर्ष से अधिक व 60 वर्ष से कम आयु का व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन


शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों को डा. शिरीश कुमार, डा. संजय शंकर, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल, नगर अध्यक्ष सौरभ सिंघल ने रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के जेपी सिंह, नरेश कुमार, शिखा रानी का सहयोग रहा। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर आरके सिंह, खुशनूद खां, डा. शुएब आदि मौजूद रहे। िविर में रक्तदान करने वालों की सूची:


शुगर मिल बिजनौर के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह,  विशांत अग्रवाल, राजू, रामपाल सिंह, अभय सिंह, अविनाश कुमार, अनिता रानी, विकास कुमार रस्तोगी, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, अनुज यादव, अविरल गुप्ता, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, नीरज कुमार, शुभम चौधरी, विपिन कुमार, अंजलि चौधरी, सौरभ चौधरी, बीरबल सिंह, दीक्षांत अग्रवाल सहित तीस व्यक्तियों ने रक्तदान  किया। अमर उजाला फाउंउेशन की  और से रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed