फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Block chief assures rural development

ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीण विकास का आश्वासन दिया

Mon, 26 Jul 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Block chief assures rural development
ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीण विकास का आश्वासन दिया
विज्ञापन

नजीबाबाद। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और सैनिटाइज रखने, विकास योजनाओं को पारदर्शिता से लागू कराने में सहभागी बनने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीण विकास के सुनवाई कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया।

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने ब्लॉक परिसर में प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को क्षेत्र के विकास से जुड़ीं समस्याएं सुनने का सिलसिला शुरू किया। क्षेत्रीय ग्रामीणों की ओर से खस्ताहाल संपर्क मार्ग, पंचायत घर और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सहित अनेक शिकायतें रखी गईं। चरन सिंह त्यागी ने मंडावली क्षेत्र में दुष्यंत कुमार स्मृति द्वार के अधूरे निर्माण का मुद्दा उठाया। ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीण क्षेत्रों में बने सार्वजनिक शौचालयों की देखभाल के लिए एनआरएलएम समूह की महिलाओं को मेठ के रूप में तैनाती मामले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से तैनाती संबंधी मामले में भ्रम की जानकारी की। ब्लॉक प्रमुख ने स्पष्ट किया कि मेठ तैनाती से संबंधित मामले ग्राम पंचायत स्तर से तय किए जाएंगे। समूह की महिलाएं मेठ के रूप में काम करने वाली महिलाओं की सूची ब्लॉक और ग्राम पंचायत को सौंपेंगी। ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों और ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख के समक्ष समस्याएं रखीं। ग्राम प्रधान प्रशांत कुमार, अरविंद विश्वकर्मा, विक्रम सिंह खोबे, ओमकार सिंह, हरेंद्र तोमर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed