{"_id":"6066139e8ebc3e591e5b753d","slug":"blight-caused-havoc-fire-at-16-places-bijnor-news-mrt532586178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ ने बिगाड़ा हाल, 16 स्थानों पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ ने बिगाड़ा हाल, 16 स्थानों पर लगी आग
विज्ञापन
गांव हसनपुर पालकी में अग्निकांड में हुए नुकसान का राजस्व विभाग की टीम के साथ जायजा लेते तहसीलदार
- फोटो : DHAMPUR
अंधड़ ने बिगाड़ा हाल, 16 स्थानों पर लगी आग
बिजनौर। तेज अंधड़ ने बृहस्पतिवार को लोगाें का हाल बेहाल कर दिया। दिन भर उड़ती धूल ने सड़कों पर चलना मुश्किल कर दिया। तेज हवा के कारण जिले में करीब 16 स्थानों पर आग लगी। दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए दौड़ती रहीं। वहीं, कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी ठप रही।
बृहस्पतिवार को तेज हवा ने सुबह से ही हाल बेहाल रखा। हवा के चलते जिले भर में जगह जगह आग लगने की घटनाएं हुईं। दमकल विभाग की गाड़ियां दिन भर आग बुझाने के लिए मशक्कत करती रहीं। कहीं घर तो कहीं खेतों में आग लगने की घटनाएं हुईं। गनीमत रही कि कहीं भी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर विद्युत लाइनों में फाल्ट हो गए। जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा के मुताबिक जिले में बृहस्पतिवार को 16 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। सभी जगह आग पर काबू पा लिया गया।
चांदपुर के गांव बमनौला में गन्ने के खेत में आग लगी, मंडावर क्षेत्र के गांव बाहदरपुर जट में छत पर रखी लकड़ियों में आग लगी, दारागनर गंज में गन्ने के खेत, कोतवाली देहात के गांव रामपुर बेगम में कूड़े में, गांव झलरी में छप्पर में, नहटौर के गांव दलखेड़ी में लकड़ियों में, नींदडू में बिटौड़े में, गोकलपुर में बिटौड़े में, स्योहारा थाने के गांव हसनुपर में बिटौड़े, स्योहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखी लकड़ियों में, किरतपुर थाने के गांव पिथौड़ा भनेड़ा में छप्पर व भूसे के ढेर में, धामपुर नगीना मार्ग पर गांव पुरैनी में घर में, नजीबाबाद के सिंचाई विभाग के गोदाम, गांव हबीबवाला के घर में, रहेड़ में गेहूं के खेत में आग लगी।
विज्ञापन
हसनपुर पालकी में आठ घर और पशुशाला जली
धामपुर। शेरकोट क्षेत्र के गांव हसनपुर पालकी में बृहस्पतिवार दोपहर लगी आग में आठ लोगों के घर और पशुशाला जल कर नष्ट हो गई। आग में एक पशु भी झुलस गया। अग्निकांड का पता लगने पर तहसीलदार आरसी चौहान टीम के साथ गांव में पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव से बाहर कूडियों में आग सुलग रही थी। कूड़ी से उठी चिंगारी से गांव के रोशन सिंह, धर्मेंद्र, धरम सिंह, रोहिताश सिंह, रामगोपाल सिंह, प्रेम सिंह व विशंभर के घर और पशुशाला में आग लगी। आग से धर्मेंद्र की पशुशाला में बंधी भैंस भी झुलस गई। आजाद पार्टी के जिला प्रभारी विवेक सैन ने बताया कि जैसे आग लगने का उन्हें पता लगा तो वह कार्यकर्ताओं के साथ गांव में गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी प्रकार से आग पर काबू पाया जा सका। शिवसेना के आरके आर्य एडवोकेट ने बताया कि यदि आग पर जल्द काबू न पाया होता तो बड़ा हादसा संभव था। फायर ब्रिगेड तब तक गांव में रही, जब तक आग पूरी तरह से शांत नहीं हुई थी।