{"_id":"60afe8ee8ebc3e866132ce5c","slug":"black-fungus-in-afzalgarh-woman-bijnor-news-mrt5401526109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजलगढ़ की महिला में ब्लैक फंगस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफजलगढ़ की महिला में ब्लैक फंगस
विज्ञापन
अफजलगढ़ की महिला में ब्लैक फंगस
अफजलगढ़ (बिजनौर)। ब्लॉक क्षेत्र में ब्लैक फंगस ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र के गांव भटपुरा निवासी महिला में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। उसे उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणाें ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से गांव में टीम भेजकर जांच कराने की मांग की है।
गांव भटपुरा निवासी की एक 50 वर्षीय महिला की तबियत खराब होने के चलते उसे उपचार के लिए उत्तराखंड के जसपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों को महिला के ब्लैक फंगस से ग्रसित होने का संदेह हुआ। इसके चलते महिला को उपचार के लिए हल्द्वानी के अस्पताल भेज दिया गया। पूर्व विधायक व चिकित्सक शैलेंद्र मोहन सिंघल ने जानकारी दी कि महिला सीमावर्ती थाना रेहड़ व ब्लाक अफजलगढ़ के गांव भटपुरा की निवासी है। महिला शुगर की मरीज है, महिला के बीमार होने पर उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। महिला का इलाज काशीपुर के निजी अस्पताल में किया गया था, उपचार के दौरान महिला ठीक हो गई और उसकी कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी।
स्वस्थ होने पर महिला को घर भेज दिया गया था। किंतु महिला को कुछ दिन बाद पुन: बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी होने लगी और उसकी आंखों में भी सूजन आ गई। जांच में महिला को ब्लैक फंगस होने के संदेह हुआ, जिसके बाद उसे हल्द्वानी के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए लोगों की जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है। सीएचसी अधीक्षक रजनीश कुमार का कहना है कि महिला बीमार हुई थी, उसकी आंखें सूजी हैं। अभी उसके ब्लैक फंगस से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं हुई है। गांव में टीम भेजकर लोगों की जांच कराएंगे।