{"_id":"650c834274372f7b350c12f6","slug":"bkus-strike-continues-for-the-second-day-in-cmo-office-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-11303-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सीएमओ कार्यालय में भाकियू का दूसरे दिन भी धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सीएमओ कार्यालय में भाकियू का दूसरे दिन भी धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-भाकियू पदाधिकारियों की प्रशासन से वार्ता विफल रही
-किसानों ने पोस्टमार्टम की फोटोग्राफी करने पर पैसे मांगने का लगाया आरोप
्र्
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सीएमओ कार्यालय में भाकियू टिकैत का दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। प्रशासन सेे वार्ता होने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। किसानों ने अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भाकियू पदाधिकारियों का पोस्टमार्टम में फोटोग्राफी के बदले प्राइवेट फोटोग्राफर के 1500 रुपए मांगने के प्रकरण में सीएमओ कार्यालय में धरना जारी रहा। प्रशासन की ओर से एसडीएम ने पहुंचकर पदाधिकारियों को जांच का आश्वासन दिया, लेकिन किसानों का धरना जारी रहा। किसानों ने बुधवार को भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीएमओ कार्यालय पर धरना शुरू किया था। सीएमओ डाॅ. विजय कुमार गोयल ने उनसे वार्ता की थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। रात में भाकियू कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय में ही सोए और वहीं खाना तैयार कराकर खाया।
बृहस्पतिवार को दोपहर में भाकियू कार्यकर्ता गेट के बाहर से उठकर भीतर बरामदे में बैठ गए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कविराज सिंह, देवदास शर्मा, अनिल चौधरी, रामौतार सिंह, होशियार सिंह, डाॅ. विजय चौधरी आदि मौजूद रहे।