फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU workers sitting on dharna at the mill gate

मिल गेट पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता

Mon, 07 Mar 2022 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
BKU workers sitting on dharna at the mill gate
मिल गेट पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन

स्योहारा। कांठ क्षेत्र के गांव मघपुरी उर्फ इनायतपुरी के किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (तोमर) गुट के साथ मिलकर अपनी मांगों के लिए मिल गेट पर एक घंटे का सांकेतिक धरना दिया। गन्ना महाप्रबंधक को ज्ञापन देकर मांग पूरी करने को कहा।

ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्वजों के समय से ही उनके क्षेत्र का गन्ना स्योहारा चीनी मिल आता रहा है। वर्ष 2014 में गन्ना समिति कांठ द्वारा गन्ना क्रय केंद्र नीम नगंला में कर दिया था। बाद में बिना ग्रामवासियों को विश्वास लिये गन्ना सेंटर आबादी में कर दिया गया। किसान जब गन्ना लेकर नीम नगंला गये तो नीम नगंला के तौल केन्द्र पर गन्ना नहीं तौलने दिया गया। ऐसे में किसानों का गन्ना सूख रहा है। किसानों ने क्रय सेंटर लगाकर या सीधे मिल में गन्ना लाने की व्यवस्था कराने की मांग की है। गन्ना महाप्रबंधक बलवंत सिंह ने समस्या का शीध्र समाधान करने का आश्वासन दिया है। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) गुट मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष हाजी परवेज अख्तर, रामकिशोर, जसराज, मोहनलाल, बलवीर सिंह, राम गोपाल सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed