फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU workers protest at railway station

भाकियू कार्यकर्ताओं का जीआरपी चौकी प्रभारी पर अभद्रता करने के मामले को लेकर उबाल

Mon, 09 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
BKU workers protest at railway station
धामपुर। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी मलिक द्वारा भाकियू पदाधिकारी के साथ अभद्रता करने के मामले को लेकर यूनियन कार्यकर्ताओं में उबाल है। कार्यकर्ताओं ने रविवार को जीआरपी पहुंचकर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर करीब 2 घंटे तक रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। जीआरपी नजीबाबाद के थानाध्यक्ष सिद्धार्थ तोमर के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा, स्योहारा के ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। धामपुर ब्लॉक के महासचिव कविराज रविवार सवेरे जीआरपी चौकी पर जानकारी करने चले गए। आरोप है कि वहां चौकी इंचार्ज सुधीर मलिक ने महासचिव के साथ अभद्रता की और जेल भेजने तक की धमकी दे डाली। महासचिव कविराज ने इससे यूनियन पदाधिकारियों को अवगत कराया। कुछ देर बाद यूनियन कार्यकर्ता राजकीय रेलवे पुलिस चौकी पहुंचे और दरोगा को हटाने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दो घंटे बाद सूचना मिलने पर जीआरपी थाना नजीबाबाद एसओ सिद्धार्थ तोमर नजीबाबाद पुलिस बल के साथ कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और किसानों के बीच बैठकर उनकी बात सुनी। थानाध्यक्ष सिद्धार्थ तोमर के हस्तक्षेप के बाद चौकी इंचार्ज सुधीर मलिक द्वारा खेद जताने पर कार्यकर्ता शांत हुए। धरना देने वालों में अनुज बालियान, देवेंद्र, गजराम, राजेंद्र सिंह, शफीक अहमद, सोनू चौधरी, रामकुमार, रघुवीर सिंह, विजय पाल सिंह रहे। उधर जीआरपी चौकी प्रभारी सुधीर मलिक ने लगे आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed