फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU workers picket in sugarcane committee

समस्याओं का निदान कराने की मांग को भाकियू कार्यकर्ताओं का गन्ना समिति में धरना प्रदर्शन

Mon, 09 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
BKU workers picket in sugarcane committee
धामपुर गन्ना समिति में किसानों की समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर अधिकरियों के साथ धरने ? - फोटो : DHAMPUR
भाकियू कार्यकर्ताओं का गन्ना समिति में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच धामपुर गन्ना सोसायटी में पहुंच कर समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर धरना दिया। सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का संकल्प लिया। मिल के गन्ना अधिकारियों को भी अपने साथ धरने पर बैठा समस्याओं का निदान न करने की स्थिति में उग्र आंदोलन को चेताया। गन्ना समिति के सचिव मनोज कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता गन्ना समिति परिसर पहुंचे। स्योहारा ब्लाक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि जब से भाजपा प्रदेश और केंद्र में आई है। सरकारों ने कुछ नहीं किया। गैर दलों की सरकारों ने गन्ने के भाव को बढ़ाया। पर भाजपा सरकारों के राज में महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध ने अब तक के रिकार्ड तोड़ दिए। पर गन्ने का भाव एक पैसा भी नहीं बढ़ाया। न ही किसानों का केन रेग्युलेशन के तहत 14 दिन में पेमेंट दिलाया गया। तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जब यह सरकार किसानों की नहीं हुई तो किसान भी भाजपा का नहीं है। भाजपा का हर स्तर पर चुनाव के मद्देनजर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर सात सूत्री ज्ञापन समिति सचिव व गन्ना जीएम धामपुर चीनी मिल ओमवीर सिंह को सौंपा। ज्ञापन में कृषि कानूनों को वापस लेने, शुगर मिलों द्वारा गन्ना भुगतान तुरंत कराने, गन्ना मूल्य में वृद्धि करने, गन्ना सोसाइटी में गन्ना सट्टा का ऑनलाइन कराने के नाम पर शोषण बंद करने, विद्युत निगम द्वारा किसानों का शोषण रोकने आदि की मांग की। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष धामपुर दुष्यंत प्रधान, आलोक चौधरी, गजेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, देशराज सिंह, कुशल पाल सिंह, महेंद्र सिंह, अजय कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed