Bijnor: भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल कराया फ्री, कर्मचारियों को धरने पर बैठाया, पुलिस से हुई नोकझोंक
Bijnor News : भाकियू नेता चौधरी बलजीत सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष समेत तमाम नेताओं की गाड़ियों से लगातार टोल वसूला जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के नगीना में राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं से टोल वसूल किए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री भी करा दिया।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह ने बताया कि पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष समेत तमाम नेताओं की गाड़ियों से लगातार टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की दोपहर भी एक कार्यकर्ता की कार से जबरदस्ती टोल वसूल किया गया।
वहीं, इससे नाराज होकर सैकड़ों की संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए और सभी लाइन फ्री करा दी। इस दौरान टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को भी कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठा लिया।
यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से पीट-पीटकर हत्या, शव सड़क किनारे फेंका, कई मुकदमे हैं दर्ज
टोल प्लाजा पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की कार्यवाहक थाना प्रभारी से जमकर नोकझोंक। बताया गया कि थाना प्रभारी की बात से कार्यकर्ता गुस्सा गए और कोतवाल से बात करने से इंकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: UP: सीबीआई ने सेनेटरी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, दो महीने से पीछे लगी थी टीम, खुले ये बड़े राज