फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU the SDO hostages

भाकियू ने एसडीओ को बंधक बनाया

Sat, 12 Sep 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 12 Sep 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
BKU the SDO hostages
बिजनौर। बिजली कटौती के खिलाफ शुक्रवार को किसानों के सब्र का बांध टूट गया। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया और एसडीओ को करीब आधा घंटे तक बंधक बनाए रखा। एक्सईएन के आश्वासन पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन


भाकियू युवा जिलाध्यक्ष लाल सिंह के नेतृत्व में किसान अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने एसडीओ ब्रह्मपाल सिंह व शोभित कुमार को बंधक बना लिया। धरना सभा में भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंडावर, स्वाहेड़ी व गजरौला शिव को एक ही लाइन से बिजली आपूर्ति की जा रही है, ओवरलोड के कारण मंडावर क्षेत्र में बिजली संकट बरकरार है।
विज्ञापन


तीन से चार घंटे भी बिजली नहीं मिली है। इसके अलावा अंधाधुंध कटौती की जा रही है। किसानों ने विद्युत निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। साथ ही मंडावर, स्वाहेड़ी और गजरौला शिव को अलग-अलग लाइनों से बिजली आपूर्ति कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने पीली चौकी बिजलीघर पर एक किस्त में बिजली दिलाने, पाडली बिजलीघर की क्षमता वृद्धि कराने, शेडयूल के अनुसार बिजली आपूर्ति समेत कई मांग की। किसान एक्सईएन अजय गर्ग को धरनास्थल पर बुलाने की मांग पर भी अड़े रहे।

आधे घंटे के इंतजार के बाद एक्सईएन धरनास्थल पर पहुंचे। मांगों पर एक्सईएन के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान राजेंद्र सिंह, जय सिंह, लाखन सिंह, निरंज सिंह, धमेंद्र राठी,  आदि शामिल रहे।

बिजलीघर पर बेमियादी धरना
अफजलगढ़। अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर व्यापारियों और भाकपा के कार्यकर्ताओं का सब्र का बांध शुक्रवार को टूट गया। आक्रोशित व्यापारियों ने बिजलीघर पर निगम के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना देते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के आक्रामक रुख को देखते हुए जेई सहित कर्मचारी मौके से फरार हो गए।

दोपहर बाद व्यापारी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता बिजलीघर पर पहुंचे और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि क्षेत्र को शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल रही है।

धरने में व्यापार संगठन के प्रांतीय संगठन मंत्री जाहिद अली खां, शेख इमरान, अख्तर, मोहम्मद रिजवान, हसन अब्दुल कादिर, फैसल सिद्दिकी, वसीम अहमद, पाटिल खां, नौशाद आदि रहे।

नए शेड्यूल से मिलेगी बिजली
चांदपुर/बरूकी। निगम द्वारा बदले विद्युत आपूर्ति के शेड्यूल से क्षेत्रवासियों को अब देहात की तरह सिंगल ग्रुप में एक सप्ताह दिन में और एक सप्ताह रात में बिजली मिलेगी। बदले शेड्यूल से अब नगर क्षेत्र को एक सप्ताह दिन में सुबह चार से शाम चार बजे तक और एक सप्ताह रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक बिजली मिलेगी।


वहीं स्योहारा में भी बिजली निगम ने झटका देते हुए क्षेत्र का बिजली शेड्यूल बदल दिया है। निगम द्वारा बिजली को सिंगल ग्रुप करते हुए हफ्ता वार कर दिया है। वहीं बरूकी में रात को आई बिजली भी पांच मिनट में भाग जाने पर गुस्साए लोग बिजलीघर पहुंचे और दो अन्य फीडरों पर भी आपूर्ति बंद कर दी।

पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत किया और दो फीडरों में आपूर्ति सुचारु कराई। मौके पर विपिन मौर्य, राहुल पंवार, विकास, हिमांश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed