{"_id":"57c08cee4f1c1bf638d4f30a","slug":"bku-lockout-on-the-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने बैंकों पर की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने बैंकों पर की तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात में एसबीआई की तालाबंदी करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात में भाकियू कार्यकर्ताआें ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का कड़ा विरोध जताते हुए क्षेत्र के कई बैंकों में तालाबंदी की। इसके साथ ही ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन कर योजना के प्रारूप पर रोष जताया। भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जबरन किसानों पर यह योजना थोपकर आर्थिक शोषण कर रही है। यह शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को पहले भाकियू की कोतवाली परिसर में हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश कुमार के नेतृत्व मे किसानों ने बीमा योजना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ सरकार जबरन इसे किसानों पर थोप रही है तो दूसरी तरफ बैंक मनमाने ढंग से किसानों का पैसा काट रहे हैं। इसके बाद काफी संख्या में कार्यकर्ता और किसान क्षेत्र के बैंकों में गए।
उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैक और जिला सहकारी बैकों मे तालाबंदी की। बैकों केे स्टाफ और ग्राहकों को बाहर निकालकर बैंकों में ताले जड़ दिए गए। तालाबंदी के साथ विरोध प्रदर्शन में चौधरी नरेश कुमार के साथ किसान समरपाल, गफफार, कुलवीर सिंह, घसीटा, योगेंद्र सिंह, मेराजुद्दीन, रहीसुद्वीन, अनामुल्ला खां, जितेंद्र, मनोज कुमार के अलावा क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर, महमूदपुर, मलकपुर देहरी, राजोपुर सादात, मुस्सेपुर, मनीरामपुर, गारवपुर, हरियाबाला, हुसैनाबाद, मुबारकपुर आदि के किसान काफी संख्या में शामिल रहे। उधर, बैंकों के अफसराें और स्टाफ ने तालाबंदी से हुए नुकसान या अन्य असर पर अभी कुछ जानकारी नहीं दी है। उनका कहना है कि इसका आंकलन बाद में किया जाएगा।