फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU announces march to Delhi Mahapanchayat on 20th

Bijnor News: भाकियू ने किया 20 को दिल्ली महापंचायत में कूच का ऐलान

Sat, 18 Mar 2023 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 18 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
BKU announces march to Delhi Mahapanchayat on 20th
धामपुर। भाकियू तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने 20 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले आंदोलन में बड़ी संख्या में कूच करने का ऐलान किया है। चेतावनी दी कि अधिकारियों ने जल्द ही उनकी समस्याओं का निदान नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा। भाकियू ने तहसीलदार को सात सूत्री ज्ञापन सौंप कर निदान की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील में पंचायत की। स्योहारा ब्लाॅक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष कविराज सिंह ने कहा कि आवारा गोवंश को पकड़ कर गोशालाओं में भिजवाने की मांग की जा रही है। मदन सिंह राणा ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को चेताया कि नलकूपों पर मीटर लगाने का प्रयास किया तो उनका घेराव होगा।
विज्ञापन

निजामुद्दीन हुसैन ने कहा कि उनके पास घर का दो किलोवाट का कनेक्शन है। पर निगम ने 17 माह का बिजली का बिल साढ़े चार लाख रुपये का भेजा है। धामपुर के जमीर हसन का तीन माह का 90 हजार रुपये का बिल भेजा गया है। ठीक कराने के लिए कई बार प्रार्थना दिए। पर अभी तक बिलों को ठीक नहीं किया जा सका है। किसानों ने अफजलगढ़ क्षेत्र के बंद गेहूं केंद्र काे चलाने, चीनी मिलों की ओर से किसानों को मैली का खाद फ्री में देने, गन्ना बोंड जल्द चालू कराने, यूरिया खाद के नैनो दवाई जबरन न दिए जाने की मांग की है। पंचायत में दिनेश शेखावत, रामकुमार सिंह जाट, मुख्तार सिंह, जगदीश सिंह, विजेंद्र सिंह, आनंद सिंह, महंत विजय जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed