{"_id":"60a553168ebc3efad14b9a88","slug":"bku-activists-surrounded-the-mill-general-manager-dhampur-news-mrt5390208116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने मिल महाप्रबंधक को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने मिल महाप्रबंधक को घेरा
विज्ञापन

धामपुर/स्योहारा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्योहारा शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक का घेराव किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्योहारा शुगर मिल से किसानों का कम इंडेंट जारी किया जा रहा है। बार-बार शिकायत करने के बाद जब सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरी में उन्हें आंदोलन करना पडे़गा।
ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में किसान चीनी मिल पहुंचे। वहां पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गन्ना महाप्रबंधक बलवंत सिंह का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। किसान नेता गजेंद्र सिंह टिकैत ने मिल अधिकारियों की किसान विरोधी नीतियों की निंदा की। कहा कि स्योहारा क्षेत्र के गेट के किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उनके हिस्से का पर्ची इंडेंट 40 हजार क्विंटल का प्रतिदिन बनता है। लेकिन शुगर मिल की ओर से 25 हजार क्विंटल दिया जा रहा है। स्योहारा गन्ना समिति का लगभग चार लाख क्विंटल गन्ना अभी खेतों में खड़ा हुआ है। पर्ची नहीं मिलने से किसान बहुत परेशान हैं। जब तक दो दिन का एक साथ इंडेंट जारी नहीं होगा, धरना खत्म नहीं होगा। गन्ना महाप्रबंधक बलवंत सिंह से दो दिन का इंडेंट 72 हजार पर समझौता हुआ। यह इंडेंट 20 और 21 मई के लिए जारी होगा। इस दौरान पृथ्वी सिंह, शफीक अहमद, महेश यादव, अनुज बालियान, देवेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, दीक्षित, आलोक चौधरी, भोले, वंश, इस्लामुद्दीन आदि मौजूद रहे।