फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU activists protest against the government

भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 18 Sep 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
BKU activists protest against the government
धामपुर तहसील में संपन्न हुई सभा में शामिल भाकियू के कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार से 15 अक्तूबर तक जिले की सभी चीनी मिलों को चालू कराने और गन्ने का भाव 500 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से दिलाने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों से वायदा किया था कि सत्ता में आने के बाद उनके गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन में होगा। यदि नहीं हुआ तो उन्हें ब्याज के साथ भुगतान कराया जाएगा, पर सरकार अपने वायदे में ही फेल हो गई। कार्यकर्ताओं ने 25 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तर की होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान स्योहारा ब्लाक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टिकैत अुनज वालियान ने कहा कि विद्युत निगम के अधिकारी भरोसा देने के बाद जर्जर बिजली के तारों को नहीं बदले जा रहे है। दिनेेश चौधरी और तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन चौधरी और ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा ने कहा कि नए बिजली के कनेक्शनों के आवंटन पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। 60 साल की आयु पार कर चुके किसानों को 10 हजार रूपए मासिक पेंशन दिलाने की मांग भी की। बैठक में चेतन सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, बलवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गजराम सिंह रहे। अध्यक्षता देवराज सिंह ने की। संचालन गजराम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed