फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJPers protest against Rahul Gandhi

भाजपाईयों ने राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 16 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJPers protest against Rahul Gandhi
भाजपाइयों ने राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपाइयों ने राफेल पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश कुमार को देते हुए राहुल गांधी व कांग्रेस से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।

भाजपाई प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल के मामले में याचिकाओं को खारिज करते हुए इसकी मांग को गैर जरूरी बताया है। पहले भी सुप्रीम कोर्ट राफेल खरीद प्रक्रिया को सही व पारदर्शी बता चुकी है। इससे कांग्रेस का झूठ उजागर हुआ है। देश की रक्षा से जुड़े इस अहम मसले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव से पहले लगातार झूठ बोलकर देश को गुमराह करने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया। कांग्रेस ने इस मसले पर संसद की कार्यवाही तक को बाधित किया। कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि उसे देशहित से अधिक राजनीतिक स्वार्थ प्यारा है। कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान डा.नवनीत गर्ग, सीताराम राणा, विकास अग्रवाल, इंद्रराज गौड़, कुलदीप वाल्मीकि, अमित अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, विनीत राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed