फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP worked without discrimination: Satendra Sisodia

भाजपा ने बिना भेदभाव किए काम : सतेंद्र सिसोदिया

Mon, 12 Jun 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 12 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP worked without discrimination: Satendra Sisodia
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नूरपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत सोमवार को एक विवाह मंडप में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के विकास कार्य किया है। युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखवेंद्र सोम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सतेंद्र सिसोदिया ने केंद्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाते हुए सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प से आज करोड़ों लोगों को किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, घर-घर शौचालय व उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा है। गैस सिलेंडर के लिए पहले लंबी लाइन लगानी पड़ती थी, आज गैस सिलिंडर घर-घर बिना किसी परेशानी के पहुंच रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पद पर वर्तमान चेयरमैन चौधरी दिनेश कुमार को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुखवेंद्र सोम ने कहा कि नौ साल पहले देश और प्रदेश की दिशा और दशा का बखान किया। सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी महेंद्र धनौरिया, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, अनूप वाल्मीकि, सीपी सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनिका यादव, ब्लाॅक प्रमुख आकांक्षा चौहान, चेयरमैन डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डाॅ. बीरबल सिंह आदि शामिल रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि और संचालन भूपेंद्र बोबी, सतवीर चौहान व विवेक सरोहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed