फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP will make public aware on CAA: Bhupendra Singh

सीएए पर जनता को जागरूक करेंगे कार्यकर्ता : भूपेंद्र सिंह

Sun, 29 Dec 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP will make public aware on CAA: Bhupendra Singh
बिजनौर में डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते मंत्री भूपेंद्र चौधरी - फोटो : BIJNOR
सीएए पर जनता को जागरूक करेंगी भाजपा : भूपेंद्र सिंह
विज्ञापन

बिजनौर। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा और अन्य पार्टियां सीएए के नाम पर मुस्लिमों को गुमराह कर रही हैं। सीएए किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए है। जनता में इसके लिए जागरूकता लाने को भाजपा एक से 26 जनवरी तक प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाएगी।
पीडब्लूडी के डाक बंगले में हुई प्रेस वार्ता में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और राममनोहर लोहिया ने धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए हिंदुओं को नागरिकता दिए जाने की मांग की थी। लेकिन उनके नाम पर बनी कांग्रेस और सपा ही मुस्लिमों को बरगला रहीं हैं। कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान मुस्लिम राष्ट्र हैं। वहां किसी मुस्लिम का उत्पीड़न नहीं हो सकता है। कहा कि मोदी सरकार में पिछले पांच साल में 566 मुस्लिमों को देश की नागरिकता दी गई है। कहा कि सीएए के विरोध के नाम पर प्रदेश में अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हंगामे के दौरान किए गए नुकसान की भरपाई उपद्रव करने वालों से ही वसूली जाएगी।
विज्ञापन

कहा कि समानता का अधिकार वहां होता है जहां समान परिस्थितियों में समान व्यवहार किया जाता है। मुस्लिम राष्ट्रों से आने वाले हिंदू और अन्य समुदाय अपना नरसंहार, बेटियों की इज्जत बचाने के लिए भारत आ रहे हैं। विपक्ष की फैलाई जा रही अफवाहों को खत्म करने के लिए एक से 26 जनवरी तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता हर गांव में 50 घरों में जाकर सीएए का फायदा बताएंगे। कहा कि एनपीआर एक सामान्य प्रक्रिया है। मतगणना के समय यह प्रक्रिया पूरी की जाती है। आबादी और जनता की आर्थिक स्थिति का अनुमान लगाकर ही उनके लिए योजनाएं संचालित की जाती हैं। प्रेस वार्ता में विधायक अशोक राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र धनौरिया, सुमन त्यागी, सीपी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप, नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता, आशीष अग्रवाल, रंजीत चौधरी, दीपक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्री का किया गया स्वागत
हल्दौर। रविवार सुबह करीब 11 बजे नूरपुर की ओर से बिजनौर जा रहे पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह और सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी का बालकिशनपुर चौराहे पर लोगों ने स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख के पति चंद्रप्रकाश ने मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर धर्मेंद्र सैनी, उदयपाल सिंह, चंकी चौधरी, बिजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, ग्राम प्रधान हेमेंद्र सिंह, कपिल कुमार, विख्यात कुमार, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed