{"_id":"610d78b98ebc3eb7b41005ad","slug":"bjp-will-be-opposed-if-demands-are-not-accepted-rajendra-singh-dhampur-news-mrt5507659151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे नहीं मानी तो भाजपा का विरोध होगा: राजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे नहीं मानी तो भाजपा का विरोध होगा: राजेंद्र सिंह
विज्ञापन
धामपुर में भाकियू की संपन्न हुई बैठक में शामिल तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह व अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : DHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगे नहीं मानी तो भाजपा का विरोध होगा: राजेंद्र सिंह
धामपुर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को जैतरा में हुई बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चिंता जताई गई। आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं का निदान कराने और कृषि कानूनों को रद्द कराने में कोई रुचि नहीं ले रही है। भाकियू द्वारा नौ अगस्त को गन्ना समिति में तहसील स्तर की पंचायत का आयोजन होगा। जिसमें तय किया जाएगा कि सरकार ने उनकी नहीं सुनी तो कार्यकर्ता साल 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को गांवों में नहीं घुसने देंगे।
गांव जैतरा में ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। किसानों की समस्याओं का सरकार समाधान करने में रुचि नहीं ले रही हैं। गन्ना मूल्य भुगतान अटका हुआ है। नियमानुसार किसानों को 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान मिल जाना चाहिए। ऐसा नहीं होता तो ब्याज के साथ भुगतान हो। लेकिन सरकार अमल कराने के लिए राजी नहीं है। जो दावे और वादे सरकार ने किसानों से किए थे । वह पूरी तरह से झूठे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसानों को स्वयं घोषणा पत्रों को ऑनलाइन करने के मामले को दिमाग से निकाल दें। कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से बिजली की समस्याओं को दूर करने, ब्याज के साथ पेमेंट दिलाने की मांग की। बैठक में कविराज सिंह, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, मुखराज सिंह, हरनाम सिंह आदि रहे।