फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP will be center at center: Suresh Rana

केंद्र में भाजपा की होगी सरकार: सुरेश राणा

Wed, 13 Mar 2019 11:54 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Wed, 13 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP will be center at center: Suresh Rana
बिजनौर में समर्पण निधि कार्यक्रम को संबोधित करते गन्ना मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भाजपा के समर्पण निधि कार्यक्रम में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र में अगली सरकार भी भाजपा की ही होगी। देश की जनता भाजपा की साथ है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में गन्ना मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की आमदनी बढ़ी है। गन्ना किसानों का सबसे ज्यादा भुगतान भाजपा सरकार में किया गया। साल 2015-16 में सपा सरकार ने 18 हजार करोड़ का भुगतान किया था। जबकि 2017-18 में भाजपा सरकार ने 35 हजार करोड़ का भुगतान किया गया है। पिछले कई सालों से चले आ रहे गन्ना बकाया का भुगतान भाजपा ने कराया। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता पहले बूथ जीतें।
विज्ञापन

सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार में ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से समर्पण निधि के चेक सौंपे। संचालन जिला महामंत्री डॉ. भुवनेेंद्र चौहान ने किया। इस दौरान   विधायक कमलेश सैनी, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, रचना पाल, अवनी सिंह, विधायक सुरेश राठौड़, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने पर गर्व: यशवीर सिंह
धामपुर में नगीना लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद यशवीर सिंह धोबी की ओर से सपा को छोड़ भाजपा का दामन थाम लेने पर बुधवार को यशवीर सिंह समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व सांसद की पत्नी स्योहारा ब्लॉक की पूर्व प्रमुख नीतू सिंह ने कहा कि  भाजपा में शामिल होने पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने भाजपा को    और अधिक मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है। बुधवार को   यशवीर सिंह समर्थक उनके रानीबाग कालोनी स्थित आवास पर एकत्रित हुए। भाजपा में शामिल होने पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। इस   दौरान सुशील कुमार, अरुण कुमार, सीताराम विश्नोई, ईश्वर पाल, अशोक कुमार, विपिन, नौसाद अहमद, भूपेंद्र सिसौदिया, सचिन, सुशील प्रजापति, हेमलता, सर्वेश कुमारी, राजबाला प्रजापति, ज्योति रहीं। उधर, इस मौके   पर भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहे।


यशवीर के भाजपा में शामिल होने पर खुशी
नजीबाबाद में हिंदू-मुस्लिम धोबी सभा जमीयतुल कस्सार विकास समिति ने सपा से पूर्व सांसद रहे यशवीर सिंह धोबी के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया। समिति सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। हिंदू-मुस्लिम धोबी सभा जमीयतुल कस्सार विकास समिति की बैठक अध्यक्ष महबूब कस्सार के तहसील रोड स्थित प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष मनु कस्सार, सचिव रईस कस्सार, जिला पंचायत सदस्य सुमंत कुमार, असलम कस्सार, रशीद खलीफा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में धोबी समाज के लोगों ने पूर्व सांसद यशवीर सिंह के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया। समाज ने कहा कि यदि यशवीर सिंह को नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट का प्रत्याशी भाजपा बनाती है तो समाज उन्हें चुनाव लड़ाएगा। कस्सार समाज के लोगों ने यशवीर सिंह धोबी के भाजपा में शामिल होने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। बैठक में भाजपा नेता कलवा शेख मंसूरी, चेतन, अनिल दिवाकर, सुनील, मेहंदी हसन, छोटे, खुर्शीद, रमजानी, किशन, अनीस, इकबाल, आरिफ, राशिद सहित कस्सार समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed