फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP to save the perpetrators: Jayant Chaudhary

दुष्कर्मियों को बचा रही भाजपा : जयंत चौधरी

Mon, 16 Apr 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 16 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP to save the perpetrators: Jayant Chaudhary
सद्भावना सम्मेलन में ट्रैक्टर से जाते जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
चांदपुर में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। बेटी बचाने के लिए खुद को मैदान में बताने वाली भाजपा के मंत्री ही बलात्कारियों को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। देश में महिलाओं के साथ अपराध बढ़ते जा रहे हैं। 
विज्ञापन

बास्टा में आयोजित सामाजिक सद्भावना सम्मेलन में जयंत चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। कठुआ में आठ साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या में आरोपियों को बचाने के लिए भाजपा के मंत्रियों ने ही जुलूस निकालकर उसका नेतृत्व किया। उन्नाव में बलात्कार के आरोपी अपने विधायक को बचाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। पूरे देश में इन नेताओं की फजीहत हुई तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। कहा कि कठुआ व उन्नाव जैसी घटनाएं देश को शर्मसार कर रही है। महिलाओं का शोषण हो रहा है। देश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। हिंदू-मुस्लिम के झगड़े हो रहे हैं। देश का पैसा लेकर लोग भाग रहे हैं। देश और प्रदेश की सरकारें झूठ पर चल रही हैं। कहा कि देश की एकता, अखंडता व भाईचारे की रक्षा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने प्रयास शुरू किए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने की। इस दौरान पूर्व विधायक नवाजिश आलम, पूर्व  कमिश्नर एस के वर्मा,प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह चिकारा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चतौधरी, युवा प्रदेश सचिव अनुराग मलिक, अखिलेश मौर्य, कल्लू सिंह, जगवीर सिंह, नृपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा सरकार को नहीं किसानों की चिंता
जयंत ने कहा भाजपा के नेता चुनाव से पहले किसानों को फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने की बात कहते हैं, लेकिन किसानों को समय पर गन्ना पर्ची तक नहीं मिल रही हैं। उन्होंने देखा कि खेतों में अब भी 40 प्रतिशत गन्ना खड़ा है। किसान पर्ची तक के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं। किसानों को गन्ना भुगतान समय से दिलाने के बजाए उन पर बढ़ी बिजली दर का बोझ लाद दिया गया। पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी को एक होना होगा। पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि आज देश और प्रदेश का किसान अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। भाजपा के नेताओं को किसानों और मजदूरों की सुध लेने तक की फुर्सत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed