{"_id":"660c53b15b293c689e0bf224","slug":"bjp-state-president-filled-with-energy-among-workers-for-elections-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-121641-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
Wed, 03 Apr 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर/नहटौर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी एजेंडे में किए वायदे पूरे किए। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में विकास हुआ है और अन्य देशों में भारत का सम्मान बढ़ा है।
मंगलवार को काकरान वाटिका में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर ऊर्जा भरने का काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बिजनौर सीट से गठबंधन के रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान के चुनाव चिह्न नल व नगीना भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार के चुनाव चिह्न कमल को हर मतदाता को बताएं। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अब की बार 400 पार का लक्ष्य पूरा करने में यूपी का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी सुनील भराला, जिपं अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, चेयरमैन बिजनौर पालिका इंदिरा सिंह, ऐश्वर्य मौसम चौधरी, राहुल सिंह, संगीता अग्रवाल, दीपक गर्ग मोनू, रंजीत चौधरी, चौधरी धीर सिंह, सीताराम राणा आदि रहे।
वहीं नहटौर के पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज में विधानसभा का भाजपा अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हम पिछले 10 वर्षों के कराए गए कार्यों पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का काम कर रही है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक ओमकुमार, लोकसभा सह प्रभारी लीना सिंघल, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, डॉ. बीरबल सिंह, विधानसभा संयोजक अनिल सिंह, विधानसभा प्रभारी रंजीत चौधरी आदि रहे।