फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP seminar to support the CAA

भाजपा के जिला प्रवासी ओमप्रकाश ने सीएए के समर्थन की संगोष्ठी

Wed, 05 Feb 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP seminar to support the CAA
नजीबाबाद के शिव मंदिर पर सीएए पक्ष में बैठक करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
भाजपा ने सीएए के समर्थन की संगोष्ठी
विज्ञापन

नजीबाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के प्रचार-प्रसार के लिए चलाए जा रहे अभियान में आयोजित संगोष्ठी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को मिस्ड कॉल के माध्यम से कानून को समर्थन देने की सलाह दी गई।

भाजपा की ओर से शिव धर्मशाला आदर्शनगर में सीएए के पक्ष में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भाजपा के जिला प्रवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के बारे में विपक्षी दलों द्वारा देशवासियों को गुमराह करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से सीएए के खिलाफ फैलाई जा रहीं भ्रांतियों को दूर करने के लिए जनता से संपर्क करने तथा कानून के पक्ष में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने, उनसे मिस्ड कॉल के माध्यम से कानून का समर्थन कराने की सलाह दी गई। संगोष्ठी में भाजपा नेता तरुण राजपूत, विक्रांत चौधरी, राजीव अग्रवाल, रुस्तम यादव, दीपक कर्णवाल, प्रफुल्ल वशिष्ठ, रितेश सैनी, पंकज शर्मा, विशाल माहेश्वरी, संदीप शर्मा, बलराज त्यागी, सचिन पंडित, वरूण आत्रेय, सतीश, प्रकाशवीर, विक्रम सिंह खोबे सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed