फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP re-nominates Ashok Kataria as MLC candidate

Bijnor News: भाजपा ने अशोक कटारिया को दोबारा बनाया एमएलसी प्रत्याशी

Sat, 09 Mar 2024 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
BJP re-nominates Ashok Kataria as MLC candidate
- ग्राम हीमपुर पृथ्या निवासी कटारिया ने विद्यार्थी परिषद से शुरू किया था राजनीतिक सफर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया को फिर से एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। इससे जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। उधर, मोहित बेनीवाल भी बिजनौर लोकसभा सीट से चुनाव की तैयारी में थे, लेकिन यह सीट रालोद के हिस्से में चली गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे मोहित बेनीवाल को उसका उपहार एमएलसी प्रत्याशी बनाकर दिया है।

ग्राम हीमपुर पृथ्या निवासी अशोक कटारिया यूपी में भाजपा सरकार में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे हैं। पार्टी ने उनकी निष्ठा को देखते हुए दोबारा एमएलसी प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अशोक कटारिया 1994 में एबीवीपी मुरादाबाद विभाग के संगठन सचिव, 1996 में उन्हें मेरठ विभाग की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद 2001 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव बने। 2004 में कटारिया को भाजयुमो उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।
विज्ञापन


साल 2007 में उन्हें भाजपा यूपी का प्रदेश सचिव चुना गया। 2013 तक लगातार इस पद पर कार्य किया। साल 2013 में उन्हें यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। अगस्त 2019 में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री नियुक्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन






प्रत्याशी बनाए जाने पर मिठाई बांटी
चांदपुर। अशोक कटारिया व मोहित बेनीवाल को विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा नगर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में मिठाई बांटकर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में नगर महामंत्री बाबूराम जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक योगेश शर्मा, संदीप कौशिक, सभासद राकेश सूर्या, उदित अग्रवाल, सुभाष, नवनीत जिंदल, बूथ अध्यक्ष जगदीश गिरी, मयंक सिंघल, अमित गुप्ता, विशाल गुप्ता, टेकचंद शर्मा, समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता आशू गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed