फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP people welcomed the punishment of Rahul Gandhi

Bijnor News: बिजनौर - राहुल गांधी की सजा का भाजपाइयों ने किया स्वागत

Sat, 25 Mar 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 25 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
BJP people welcomed the punishment of Rahul Gandhi
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शुक्रवार की देर शाम पालिका तिराहे एकत्र हुए। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राहुल गांधी काे सजा सुनाए जाने का स्वागत किया।

शुक्रवार की शाम भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने सत्तापक्ष और समाज के विभिन्न वर्गों के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने चार साल पुराने पिछड़ा समाज के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने के मामले में राहुल गांधी काे सजा सुनाने का स्वागत किया। कहा कि अब कांग्रेसी नेता अब राहुल गांधी को सही ठहराने में लगे हुए है। इससे साफ झलक रहा है कि कांग्रेस नेताओं को पिछड़े वर्ग के लोगों का अपमान करने की आदत पड़ गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, रंजीत चौधरी, दीपक गर्ग मोनू, संजीव गुप्ता, विनय राणा, मानव सचदेवा, शेखर चौधरी और विवेक कर्णवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed