{"_id":"606b4cfd8ebc3ee61e7ce7a0","slug":"bjp-leader-s-son-dies-in-accident-bijnor-news-mrt5331547167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन
नगीना। भाजपा नेता रमेश रागी के पुत्र की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इससे परिजनों में मातम छा गया।
ग्राम लालवाला उर्फ उग्रसेनपुर निवासी भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश रागी रविवार सुबह करीब नौ बजे अपने पुत्र अनिकेत (21) के साथ स्कूटी पर बैठकर नगीना आए थे। बताया कि अनिकेत पिता को रेलवे स्टेशन के सामने छोड़ने के बाद स्कूटी से कुछ कदम दूर धामपुर रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पर अनिकेत को पहले नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां तबीयत में सुधार न होने पर परिजन मुरादाबाद निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां इलाज के दौरान रविवार रात करीब एक बजे अनिकेत ने प्राण त्याग दिए। इससे परिजनों में कोहराम मच गया ।
वहीं, सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ग्राम लालवाला पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। सोमवार दोपहर शव का बैराज गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, अरविंद गहलोत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, डॉ. भूपेश चौहान, अमित गुप्ता, अब्दुल कय्यूम राईन, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई आदि शामिल रहे।
चुनाव प्रचार के लिए पिता को छोड़ने आया था
अनिकेत अपने पिता रमेश रागी को चुनाव प्रचार के लिए गांव से शहर छोड़ने आया था। रमेश रागी भाजपा के समर्पित व निष्ठावान नेता हैं। मौजूदा पंचायत चुनाव में कोतवाली ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अनिकेत बिजनौर से बी फार्मा का कोर्स कर रहा था। होनहार पुत्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रिपोर्टर पुलिस का पक्ष बाद में देगा