फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP Kisan Morcha celebrated PM's birthday

भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया पीएम का जन्मदिन

Fri, 17 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha celebrated PM's birthday
बिजनौर में भाजपा किसान मोर्चे के कार्यक्रम में सम्मानित किए गए किसान। - फोटो : BIJNOR
भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया पीएम का जन्मदिन
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर किसानों व जवानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान पहले से ज्यादा समृद्ध हुआ है। उन्होंने भाजपा को किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी बताया।
पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने कहा कि आज किसानों की बात केवल भाजपा ही करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जैविक खेती कराकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा रही है। किसानों के लिए देश और प्रदेश में अनेक योजनाएं लागू हैं। उन्होंने कहा कि देश का किसान अब पहले से ज्यादा समृद्ध हुआ है। पहली सरकारें किसानों को केवल ठगने का काम करती थीं, लेकिन आज वास्तव में भाजपा किसान हित में काम कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुंवर शरद कुमार, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्रपाल सिंह, प्रभात कुमार, ओमपाल सिंह, कृष्णवीर सिंह, टीकम चौधरी, देशबंधु सिसौदिया, प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, दुष्यंत त्यागी, मुनेश कुमार आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत, संचालन सुधींद्र सिंह ने किया। जिला महामंत्री शोभित त्यागी, भूपेंद्र बॉबी, मुकेंद्र त्यागी, नवदीप सिंह, राजीव अग्रवाल, विपुल चौधरी, अनिल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed