फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'BJP government would run growth juggernaut'

‘भाजपा सरकार में दौड़ेगा विकास रथ’

Mon, 06 Feb 2017 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 06 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
'BJP government would run growth juggernaut'
नूरपुर में चुनावी सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर विकास का रथ तेजी के साथ दौड़ेगा। 
विज्ञापन

सोमवार को यहां के नौमी मेला मैदान में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र चौहान के सर्मथन में जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद से देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है, लेकिन उत्तर प्रदेश विकास में काफी पीछे चला गया है। इसके लिए सपा सरकार जिम्मेदार है। 15 वर्षों में सपा और बसपा ने प्रदेश को जमकर लूटा है। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदतर हो चुकी है। केंद्र में सरकार होने के बावजूद भाजपा इसमें कुछ नहीं कर पा रही है, क्योंकि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होती है। भाजपा के शासन में आने के बाद गुंडों व भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा।
उन्होंने नोटबंदी की सराहना करते हुए कहा कि इस कदम से बेईमानों की परेशानी बढ़ गई है और वे काला धन उजागर करने को मजबूर हुए हैं। यह विधानसभा चुनाव आगामी लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेगा। बेटी-बेटी एक समान, हिंदू हो या मुसलमान का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा भेदभाव की राजनीति नहीं करती। भाजपा की सरकार आने के बाद सभी समाज में बेटी के जन्म पर 50 हजार रुपये का फंड दिया जाएगा। किसानों का कर्जा माफ होगा और उन्हें बिना ब्याज के ऋण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछड़े समाज के व्यक्ति को प्रदेशाध्यक्ष पद देकर पिछड़ों का सम्मान बढ़ाया है। पिछड़ा व अति पिछड़ा समाज पूरी तरह भाजपा के साथ है। गिरधारी सिंह पाल की अध्यक्षता व दिनेश सैनी के संचालन में हुई जनसभा को सांसद यशवंत सिंह, कमलेश सैनी, आयुष     चौहान, सुमन त्यागी, राजीव सिसौदिया, कुंवर राणा प्रताप, पूर्व मंत्री लोकेंद्र प्रजापति आदि ने संबोधित किया। 
विज्ञापन

वहीं नगीना में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रामलीला ग्राउंड में नगीना विधानसभा क्षेत्र     की पार्टी प्रत्याशी श्रीमती ओमवती के समर्थन में हुई चुनावी जनसभा  में सपा सरकार पर तीखे प्रहार  किए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा 300 सीटों पर कमल खिलाकर प्रदेश में सरकार  बनाएगी। इसके बाद प्रदेश में विकास की शरुआत होगी। विद्युत आपूर्ति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनावी   बिजली है। भाजपा की सरकार आने पर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इससे पूर्व जनसभा को भाजपा प्रत्याशी ओमवती, कृष्ण बल्देव, राजीव सिसौदिया, डॉ. वीरबल, मोहित बेनीबाल, आरके सिंह, सांसद डॉ. यशवंत सिंह, नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी, प्रदीप शर्मा, रंजीत चौधरी, सत्यवीर त्यागी, डॉ. भूमेश, अनूप वाल्मीकि आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया व संचालन जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed