फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'BJP government is anti-farmer, poor, labor'

किसान, गरीब, मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार

Sun, 01 Aug 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
'BJP government is anti-farmer, poor, labor'
‘किसान, गरीब, मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार’
विज्ञापन

धामपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सभी जाति धर्म और वर्गो के लोगों को धोखा दिया है। भाजपा सरकार संकल्प पत्र में किए वायदों को धरातल पर उतारने में फेल हो गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता को साथ लेकर चुनावी समर में उतरने की अपील की है।
मुंशी नसीम अहमद के प्रतिष्ठान पर शनिवार देर शाम हुई विधानसभा स्तर की कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान, गरीब, मजदूर व कर्मचारी विरोधी है। सत्ता में आने के बाद यह घमंड में चूर हो गई है। शिक्षामित्रों का सत्ता में आने के तीन माह में स्थायी समाधान करने का वायदा किया था लेकिन साढ़े चार साल में भी कुछ नहीं कर पाई। गन्ना मूल्य के नाम पर एक भी रुपया नहीं बढ़ाया। महंगाई ने लोगों को त्रस्त कर दिया। वित्त विहीन कालेजों में कार्यरत शिक्षक भिक्षावृत्ति को मजबूर हो गए हैं। किसान आत्महत्या करने को मजबूर है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने कहा कि केंद्र, प्रदेश की जनविरोधी सरकारों की नीतियों के कारण आज जनता महंगाई की मार से जूझ रही है। इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर आदित्य सिंह ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सरकार को जड़ से उखाड़ देगी। प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर अवनीश, नीरज चौधरी, फिरासत हुसैन, मुनेश त्यागी, कुनाल गांधी, लोकेंद्र चौहान, जसराम सिंह, ठाकुर अर्जुन सिंह, ठाकुर चमन सिंह, भूदेव सिंह, सारिक, सुधीर कुमार, शेरअली, नसीम, मनोज चौहान, अकरम, नौशाद अंसारी, निसार अहमद, इफ्तिखार, दीपक कुमार, कौशल कुमार रहे। अध्यक्षता नगराध्यक्ष वसीउर्रहमान ने की। संचालन राजेन्द्र चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed