फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP government for the ruin of farmers: Anees

किसानों की बर्बादी के लिए प्रदेश ,केंद्र की सरकारें जिम्मेदार: अनीस अहमद

Thu, 10 Nov 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP government for the ruin of farmers: Anees
धामपुर तहसील परिसर में संपन्न राष्ट्रीय किसान यूनियन के धरने को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : DHAMPUR
किसानों की बर्बादी के लिए भाजपा सरकार : अनीस
विज्ञापन

धामपुर। राष्ट्रीय किसान यूनियन के प्रदेेश अध्यक्ष अनीस अहमद ने किसानों की बर्बादी के लिए यूपी और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनोज कुमार सिंह को सौंपा।

कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को एकत्र होकर तहसील में पहुंचे और वहां पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेशाध्यक्ष अनीस अहमद ने कहा कि आज प्रदेश का किसान सरकार की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। सरकार की ओर से मांग करने के बाद भी किसानों की नहीं सुनी जा रही है। गन्ना पेराई सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक गन्ने का रेट घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुुनाव में एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने सरकार से गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, आवारा पशुओं की व्यवस्था करने, किसानों के निजी नलकूपों का बिल माफ करने, निजी नलकूपों पर मीटर न लगाने की मांग की। इस दौरान महमूद आसिफ, वासिफ, राजेश प्रधान, यशपाल राठी, सचिन कुमार राठौर, इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed