फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP District President inspected the district hospital

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

Mon, 26 Jul 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
BJP District President inspected the district hospital
भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने जिला अस्पताल में बनी आरटीपीसीआर जांच लैब और टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण केंद्रों पर कार्यरत कर्मचारियों को लाभार्थियों का पंजीकरण करने के निर्देश दिए।

सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि और नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और वहां पर बने कोरोना रोधी टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाध्यक्ष ने वहां पर मौजूद स्टाफ एवं वैक्सीन लगवाने आए लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस डा.अरुण पांडेय को कोरोना रोधी टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा, जिससे वहां पर भीड़ न हो और लोगों को बिना समय लगाए वैक्सीन लगाई जा सके। इसके बाद वे जिला अस्पताल में बनी आरटीपीसीआर लैब में भी गए। वहां पर सब कुछ ठीक पाया गया। इस दौरान मनदीप चौधरी, इंद्रराज गौड़, विपुल शर्मा, राजवीर सिंह, आशीष अग्रवाल, अनुराग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed