फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'BJP cheats people'

‘जनता को धोखा देती है भाजपा’

Fri, 26 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
'BJP cheats people'
धामपुर की रानीबाग कालोनी में सपा महिला सभा की बैठक में शामिल जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी व अन्य। - फोटो : DHAMPUR
‘जनता को धोखा देती है भाजपा’
विज्ञापन

धामपुर। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि भाजपा जनता को धोखा देकर सत्ता में आती है और फिर जनता के साथ छल कर मनमानी करती है। उन्होंने अबकी बार 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सपा को बहुमत के साथ सत्ता में लाने को संकल्प लें।
रानीबाग कालोनी में सपा की जिला उपाध्यक्ष ओमकारी यादव के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और देश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। किसानों का उनका 14 दिन में गन्ना मूल्य दिलाना तो दूर तीन साल के कार्यकाल में अब तक एक भी रुपये गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया गया। सरकार ने घरेलू गैस, डीजल-पेट्रोल के दाम घटाने के बजाए अप्रत्याशित वृद्धि कर जनता के सपनों पर पानी फेर दिया है। जिला उपाध्यक्ष ओमकारी यादव ने महिलाओं से सभा को मजबूत कर साल 2022 के चुनाव में प्रदेश में सपा की बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए जुटने को प्रेरित किया है।
विज्ञापन

सीता चौधरी ने कहा कि जब तक महिलाएं घर की चाहरदीवारी से बाहर निकल सपा की लामबंदी के लिए काम नहीं करेंगी, तब तक प्रदेश की बड़बोली सरकार से जनता को मुक्ति मिलना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजमा परवीन ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को धर्म व जाति में बांट कर अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास करती है और लोग उसके लुभावने नारों के झांसे में आकर वोट देकर सरकार बनवा देते हैं और फिर बाद में पछताते हैं।

नीलम पारस ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुसलिम, मंदिर और मस्जिद का राग अलाप कर सांप्रदायिकता का जहर फैलाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करने का प्रयास कर रही है, लेकिन इस बार रोकना होगा। भाजपा ने चुनावी संकल्प पत्र के एक भी वादे को आज तक पूरा नहीं किया। बैठक में मिथलेश देवी, निधि यादव, अनीता, राजकुमारी, कविता जैन, प्रेमलता, शोभा, ज्योति, पूजा, करुणा आदि महिला सपा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed