{"_id":"670d113b960b6b42160dd6f2","slug":"bjnor-slaughterhouse-was-running-under-the-cover-of-the-shop-500-chickens-were-being-slaughtered-every-day-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bjnor: दुकान में आड़ में चल रहा था बूचड़खाना, रोज काटे जा रहे थे 500 मुर्गे, अफसरों ने कर दी बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bjnor: दुकान में आड़ में चल रहा था बूचड़खाना, रोज काटे जा रहे थे 500 मुर्गे, अफसरों ने कर दी बड़ी कार्रवाई
Mon, 14 Oct 2024 06:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 14 Oct 2024 06:13 PM IST
सार
इस मामले की शिकायत सीएमओ और एसडीएम से की गई, जिस पर चिकन शॉप के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिकन शॉप की आड़ में चल रहे बूचड़खाने से मोहल्लेवासी परेशान हो गए। सीएमओ और एसडीएम से अवैध बूचड़खाना बंद कराने की मांग की गई, जिस पर चिकन शॉप के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
पुराने झालू बस स्टैंड के रास्ते पर वसीम अहमद ने चिकन शाप की आड़ में अपने घर में बूचड़खाना खोल रखा है। आरोप है कि दुकान के सामने मकान के अंदर मुख्य द्वार खोल कर प्रति दिन 400-500 मुर्गों को काटा जाता है। मुर्गों का खून नाली एवं रास्ते में जमा होने के कारण बदबू फैल रही थी। आने-जाने वाले लोगों को दुर्गन्ध का सामना करना पड़ता था। यहां सैकड़ों चील एवं कौओं का जमावड़ा लगा रहता था। दर्जनों कुत्ते पूरे मोहल्ले में मांस के टुकड़े बिखेरते रहते थे और महिलाओं व बच्चों पर हमलावर रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसकी शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सोमवार को टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लंघन पाया गया। इस कारण वसीम चिकन शॉप का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।