{"_id":"6a42c8c93e54e368c804131d","slug":"bittu-was-murdered-due-to-an-immoral-relationship-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-183722-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अनैतिक संबंध के फेर में हुई थी बिट्टू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अनैतिक संबंध के फेर में हुई थी बिट्टू की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। यूं तो अनैतिक संबंध का भेद एक साल पहले खुल चुका था, मगर अब फिर से महिला के साथ नजर आने पर बिट्टू की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। दरअसल हत्यारोपी के परिवार की एक महिला से बिट्टू के नाजायज संबंध थे। यह खुलासा हत्यारोपी सुरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद हुआ। उधर आरोपी को पकड़़े जाने तक कोहरपुर में जमकर हंगामा हुआ।
रविवार की सुबह गांव के ही सुरेंद्र ने बिट्टू (23) पुत्र चरण सिंह की हत्या कर दी। मामले में सुरेंद्र और उसके दो बेटों को नामजद कराया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार की शाम छह गांव पहुंचे परिजनों ने शव को मंडावर बालावाली मार्ग पर रखकर जाम लगाया दिया था। खैर, पुलिस के समझाने के बाद शव को घर ले गए। पुलिस अंतिम संस्कार कराने की जद्दोजहद में रातभर लगी रही। रात में आरोपी सुरेंद्र के मकान पर सांकेतिक रुप से बुलडोजर भी चलाया गया।
उधर रात में ही कुछ मकानों पर मकान बिकाऊ है...के पोस्टर चस्पा कर दिए दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, एसडीएम सदर ऋतु रानी, तहसीलदार, सीओ अभय कुमार पांडेय तीन थानों की फोर्स के साथ सोमवार की सुबह कोहरपुर में पहुंच गए। इसके अलावा बहुजन पैंथर, आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों का भी गांव में जमावड़ा लग गया। जो कि हत्यारोपियों का एनकाउंटर कराने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन ने कई बार मृतक के परिवार वालों और संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत की। हंगामा भी होता रहा और पुलिस से नोकझोंक भी।
विज्ञापन
साढ़े 12 बजे पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए आरोपी के गिरफ्त में होने का सबूत दिया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि इसके बाद दस बीघा जमीन और सरकारी नौकरी की मांग रखी, जिस पर एसडीएम ने आश्वासन दे दिया। करीब तीन बजे शव का अंतिम संस्कार किया जा सका।
पुलिस के अनुसार आरोपी सुरेंद्र के परिवार की एक महिला से भी बिट्टू के अनैतिक संबंध थे। एक साल पहले दोनों को प्रेमालाप करते हुए सुरेंद्र ने देख लिया था। इसके बाद झगड़ा भी हुआ। अब रविवार को उक्त महिला खेत पर जा रही थी, पीछे बिट्टू चल रहा था। बिट्टू के पीछे अचानक आरोपी सुरेंद्र आ गया। महिला के इर्दगिर्द नजर आने पर सुरेंद्र और बिट्टू के बीच नोकझोंक हुई। जिसके बाद आरोपी ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया था।ा