{"_id":"6702ced271c137e8ac0221f5","slug":"bitten-by-a-snake-anti-snake-venom-saved-his-life-in-the-hospital-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-132843-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सांप ने काटा, अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सांप ने काटा, अस्पताल में एंटी स्नेक वेनम ने बचाई जान
विज्ञापन
- गांव दिल्लीवाला में किशोरी और गांव पुरैनी में व्यक्ति को सांप ने काटा था
- झाड़फूंक के चक्कर में न पड़कर सीधे पहुंच गए अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/नगीना/बिजनौर। जिले में आए दिन कहीं न कहीं सांप के काटने के मामले सामने आ रहे हैं। मगर लोग झाड़फूंक के चक्कर में पड़कर जान दांव पर लगा देते हैं। मगर, रविवार को लोगों ने जागरूकता दिखाई। अफजलगढ़ के गांव दिल्लीवाला निवासी सतपाल की पुत्री अनामिका और नगीना के गांव पुरैनी निवासी मदन सिंह को सांप ने काटा। इसके बाद परिजन समय अस्पताल लेकर पहुंचे तो उनकी जान बच गई।
अफजलगढ़ के गांव दल्लीवाला निवासी सतपाल की पुत्री अनामिका अपने परिवार के साथ रविवार को खेत पर धान काटने गई थी। यहां उसके बाएं हाथ में सांप ने काट लिया। जैसे ही सांप ने काटा तो उसकी चीख निकल गई। इसके बाद परिजनों ने अनामिका को आनन-फानन अफजलगढ़ सीएससी में भर्ती कराया।
चिकित्सक बीके स्नेही और फार्मासिस्ट मनोज शर्मा ने किशोरी को एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया। इससे उसकी हालत में सुधार है। उधर, नगीना के गांव पुरैनी निवासी 48 वर्षीय मदन सिंह को खेत से पैदल घर लौटते समय सांप ने काट लिया। उन्होंने तेजी से पैर को झटका मारा तो सांप भाग गया। इसके बाद वह परिजनों के साथ नगीना के सरकारी अस्पताल पहुंचा। एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगने के बाद वह ठीक हो गया।
विज्ञापन
अमर उजाला की खबर से मिली जागरुकता
गांव दल्लीवाला निवासी सतपाल ने बताया उन्होंने अमर उजाला में खबर पढ़ी थी। सांप के काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़कर सीधे अस्पताल लाएं। इसलिए वह बिना समय नष्ट किए अपने बेटी अनामिका को लेकर सीएचसी पहुंचे। इससे अनामिका की जान बच गई।
सांप के काटने पर करें ये काम
-जहां सांप ने काटा हो, उससे आधा फीट ऊपर बंध लगाएं
-जहां सांप ने काटा है, वहां ब्लेड से तुरंत कट लगा दें
-सांप के काटने पर बिल्कुल न घबराएं
-इसके बाद तुरंत अस्पताल पहुंचे
-अस्पताल पहुंचकर एंटी स्नेक वेनम लगवाएं