फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bisnore's Nishtha Gupta selected for state archery

बिजनौर की निष्ठा गुप्ता का प्रदेश तीरंदाजी में चयन

Wed, 17 Feb 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bisnore's Nishtha Gupta selected for state archery
गढ़मुक्तेश्वर में होने तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित बिजनौर के ग्राम शादीपुर की निष्ठा गुप? - फोटो : BIJNOR
बिजनौर की निष्ठा गुप्ता का प्रदेश तीरंदाजी में चयन
विज्ञापन

बरूकी। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम शादीपुर निवासी निष्ठा गुप्ता का चयन प्रदेश में तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है ।
गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित निष्ठा को मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने आशीर्वाद दिया। ग्राम शादीपुर निवासी विवेक गुप्ता की नौ वर्षीया पुत्री निष्ठा गुप्ता का चयन प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। निष्ठा मथुरा जनपद की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। वर्तमान में मथुरा स्थित मथुरा आर्चरी अकादमी में छह जनपद के चयनित खिलाड़ियों का कैंप लगा हुआ है। कैंप में खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां बताई जा रही हैं। मथुरा की सांसद एवं सिने अभिनेत्री हेमा मालिनी भी कैंप में पहुंचीं और उन्होंने निष्ठा को आशीर्वाद दिया तथा निष्ठा के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की। हेमा मालिनी ने निष्ठा से उसकी खेल गतिविधियों की जानकारी भी ली।

प्रतियोगिता 20 फरवरी से 26 फरवरी तक हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे तथा यहीं से राष्ट्रीय स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed