फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Birds will be counted on February 2 in Hyderpur Wetland

हैदरपुर वेटलैंड में दो फरवरी को होगी बर्ड वॉचिंग

Sun, 31 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Birds will be counted on February 2 in Hyderpur Wetland
हैदरपुर वेटलैंड में दो फरवरी को होगी पक्षियों की गणना
विज्ञापन

बिजनौर। हैदरपुर वेटलैंड में दो फरवरी को फिर से बर्ड वॉचिंग होगी। बर्ड वॉचर फिर से पक्षियों की गणना करेंगे। पक्षियों की प्रजाति और संख्या गिनी जाएंगी। देखा जाएगा कि कितनी प्रजाति और पक्षी बढ़े हैं।
गंगा बैराज के किनारे पर हैदरपुर वेटलैंड बसी है। यह बिजनौर और मुजफ्फरनगर दोनों की सीमा में आती है। हैदरपुर वेटलैंड में देशी, विदेशी प्रजातियों के पक्षियों की भरमार है। यहां पर बारहसिंघा के झुंड भी दिखाई दे रहे हैं। हैदरपुर वेटलैंड को पिकनिक स्पॉट के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। दो फरवरी को पिछले साल यहां पर बड़े स्तर पर बर्ड वॉचिंग की गई थी। इस बार भी बड़े स्तर पर दो फरवरी को वेटलैंड में बर्ड वॉचिंग की जाएगी। बर्ड वॉचिंग में देशभर के बर्ड वॉचर आएंगे। 2019 में हुई गणना में वेटलैंड में 227 प्रजाति के पक्षी दिखे थे जबकि पिछले साल हुई गणना में वेटलैंड में 267 प्रजाति के पक्षी दिखे थे। 40 हजार से ज्यादा पक्षी वेटलैंड में देखे गए थे। दो फरवरी को होने वाली गणना में देखा जाएगा कि पक्षियों की प्रजाति और कितनी संख्या बढ़ी हैं। वन विभाग व वर्ल्ड वाइल्ड फंड के अफसरों की देखरेख में बर्ड वॉचिंग की जाएगी।
विज्ञापन

ये पक्षी दिखे
हैदरपुर वैटलैंड में बार हैडेड गूज, पिंटेल, कूट्स, ग्रेलेग गूज, पोचर्डस, स्टोर्क, गल्स, इग्रेट, एबोसेट्स, सुर्खाब, स्पूनबिल, गॉडविट्स आदि कई प्रजाति के सुंदर पक्षी दिखते हैं। सारस भी यहां बड़ी संख्या में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबेरिया, मंगोलिया से आता है ग्रेलेग गूज
दो तीन साल पहले तक ग्रेलेग गूज प्रजाति के करीब दो हजार पक्षी दिखे थे, लेकिन इस बार करीब साढ़े तीन हजार पक्षी दिखे हैं। ग्रेलेग गूज पक्षी साइबेरिया व मंगोलिया से भारत में आते हैं। वेटलैंड में इस प्रजाति के पक्षी की तादाद सबसे ज्यादा मिली है।

पक्षियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
बर्ड वॉचर आशीष लोया के अनुसार दो फरवरी को बर्ड वॉचिंग की तैयारी पूरी हो गई है। उम्मीद है कि पिछले साल के मुकाबले पक्षियों की प्रजाति और संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed