{"_id":"636d3f64d9101c6ab856279e","slug":"biowaste-dumped-in-the-dustbin-fined-two-hospitals-bijnor-news-mrt613075378","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के कूड़ेदान में डाला बायोवेस्ट, दो अस्पतालों पर लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के कूड़ेदान में डाला बायोवेस्ट, दो अस्पतालों पर लगा जुर्माना
विज्ञापन
कूड़ेदान में डाला बायोवेस्ट, दो अस्पतालों पर जुर्माना
बिजनौर। अस्पतालों से निकलने वाले बायोवेस्ट को संचालक नगरपालिका के कूड़ेदानों में ठिकाने लगा रहे हैं। जिले में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो अस्पतालों का बायोकेमिकल वेस्ट पालिका के कूड़ेदान मिला। जिसके चलते पालिका ने दोनों अस्पतालों पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
अस्पताल संचालक पैसे बचाने के चक्कर में लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं। अस्पतालों से निकलने वाले बायोकेमिकल वेस्ट से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए बायोवेस्ट को अलग-अलग डिब्बों में डालने के स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं। निजी अस्पताल दिए गए निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान किलकारी अस्पताल पर दो हजार रुपये और चौधरी अस्पताल पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। निरीक्षण में बायोकेमिकल वेस्ट रखने के सही साधन नहीं पाए गए हैं। इस मौके पर नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. हितेंद्र वर्मा, पालिका सफाई निरीक्षक आदि मौजूद रहे।