फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bikes of Bijnor scheme becoming helpfull, Union Minister Nitin Gadkari praised

यूपी : मददगार बनी बाइक्स ऑफ बिजनौर योजना, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की सराहना

Fri, 26 Mar 2021 12:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 26 Mar 2021 12:23 AM IST
सार

 -चार घंटे के लिए पांच और 12 घंटे के लिए देने होंगे 10 रुपये
- कारोना काल में 350 साइकिल जमाकर घर चले गए थे मजदूर
-100 साइकिलें किराए पर चलेंगी, शहर में बने दस साइकिल स्टैंड  

विज्ञापन
Bikes of Bijnor scheme becoming helpfull, Union Minister Nitin Gadkari praised
साइकिल चलाकर परियोजना का शुभारंभ करते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर प्रशासन की बाइक्स ऑफ बिजनौर योजना से जरूरतमंदों की राह आसान हुई है। जरूरतमंद लोग साइकिल से अपनी मंजिल पूरी कर रहे हैं। रोजाना करीब 30 लोग किराए की साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन


पैदल काम पर जाने वाले लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। हालांकि अभी साइकिल का किसी को किराया नहीं देना पड़ रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाइक्स ऑफ बिजनौर योजना की सराहना की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर योजना का वीडियो शेयर किया है। 
विज्ञापन


प्रवासी मजदूर की साइकिलों को आम लोगों के लिए लाभप्रद बनाने के लिए प्रशासन ने पिछले दिनों एक योजना बनाई। 100 साइकिलों को संयुक्त मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक ने ठीक कराया। बाइक्स ऑफ  बिजनौर योजना इसे नाम देकर शहर में दस साइकिल स्टैंड बनवाकर उन साइकिलों को वहां खड़ा किया गया। चार घंटे के लिए पांच रुपये और 12  घंटे के लिए दस रुपये किराया रख गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों व पथ विक्रेताओं को साइकिल स्टैंड का मैनेजर बनाया गया। कहा गया कि आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लेकर साइकिल किराए पर दी जाए। एक महीने तक बिना किराए के साइकिल देने को कहा गया। दस मार्च को योजना का शुभारंभ किया गया।

इस योजना ने जरूरतमंदों की राह तो आसान कर ही दी साथ ही वे सही समय पर अपनी मंजिल भी पहुंच रहे हैं। रोजाना 30 लोग इन साइकिलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। साइकिल स्टैंड से ये साइकिल ले जाकर अपना काम करके स्टैंड पर ही खड़ी कर देते हैं। ये योजना धीरे-धीरे परवान चढ रही हैं।

योजना का लाभ ले रही जनता
संयुक्त मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक के मुताबिक बाइक्स ऑफ बिजनौर योजना परवान चढ़ रही है। रोजाना 30 लोग साइकिल ले जा रहे हैं। आगे को ज्यादा लोगों के साइकिल का इस्तेमाल करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed