फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike skids while trying to save a dog, Sahaspur outpost incharge injured

Bijnor News: कुत्ते को बचाने में फिसली बाइक, सहसपुर चौकी इंचार्ज घायल

Sat, 20 Jun 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bike skids while trying to save a dog, Sahaspur outpost incharge injured
स्योहारा। नूरपुर रोड स्थित मयूर टॉकीज के पास शुक्रवार को बाइक के सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में सहसपुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक यशदेव शर्मा की बाइक फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शाम लगभग सात बजे सहसपुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक यशदेव शर्मा किसी सरकारी कार्य से बाइक द्वारा नूरपुर रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान मयूर टॉकीज के सामने अचानक एक आवारा कुत्ता उनकी बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर फिसल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल चौकी इंचार्ज को संभाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल अधिकारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। फिलहाल उनका उपचार जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed