{"_id":"6579fc7d9063a55bd80f2927","slug":"bike-riding-youth-dies-in-road-accident-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-7274-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। नहटौर मार्ग पर फल मंडी के निकट सड़क हादसे में शेरकोट थाने के गांव शहजादपुर निवासी 30 वर्षीय हेमंत कुमार की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक किसी जानवर को बचाने के चक्कर में युवक की बाइक फिसलने से गिर गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया,जहां से डाक्टरों ने उसके जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
कोतवाल प्रभारी के मुताबिक युवक के परिजनों की ओर से इत्तेफाकन हादसा होने के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया था। इस पर पुलिस ने शव को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।